विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 Auction: मैक्सवेल से लेकर रसैल तक, इस सीजन नीलामी में से गायब रहेंगे क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम

Published: Fri, 05 Dec 2025 10:24 AM (IST)

आईपीएल के अगले सीजन की नीलामी 16 दिसंबर को होनी है जिसमें कुल 1355 क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। हालांकि, कुछ बड़े ...और पढ़ें

ग्लैन मैक्सवेल और आंद्रे रसेल नहीं खेलेंगे आईपीएल-2026

ग्लैन मैक्सवेल और आंद्रे रसेल नहीं खेलेंगे आईपीएल-2026

HighLights

  1. आईपीएल के अगले सीजन में नहीं दिखेंगी कई बड़े नाम

  2. 16 दिसंबर को होनी है अगले सीजन की नीलामी

  3. कई बड़े खिलाड़ियों ने लिया नाम वापस

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने इसके लिए अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कुल 77 खिलाड़ी नीलामी में बिकेंगे जिसमें से 31 विदेशी खिलाड़ी होंगे, लेकिन इस बार कई बड़े नाम नीलामी में नजर नहीं आएंगे।

कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है तो वहीं कुछ ने इस सीजन आईपीएल न खेलने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजियों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था उनमें से कुछ इस सीजन की नीलामी में नहीं उतरेंगे। हम आपको उन बड़े नामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बार आईपीएल में नजर नहीं आएंगे।

इन नामों के बिना होगा आईपीएल नीलामी

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन आईपीएल नीलामी में से अपना नाम वापस ले लिया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साल 2012 में दिल्ली फ्रेंचाइजी से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इस सीजन ये पहली बार होगा जब मैक्सवेल आईपीएल में नहीं दिखेंगे। पिछले साल मेगा नीलामी में मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने खरीदा था लेकिन इस साल रिटेन नहीं किया।

फाफ डु प्लेसी

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे फाफ डु प्लेसी ने भी इस सीजन अपना नाम आईपीएल नीलामी में नहीं दिया। वह पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे लेकिन इस साल उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को तरजीह दी है। चेन्नई के साथ उन्होंने 2018 और 2021 में आईपीएल जीता था। 2022 से 2024 तक वह आरसीबी के कप्तान भी रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया।

मोईन अली

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने भी इस सीजन आईपीएल नीलामी में से अपना नाम वापस ले लिया है। वह भी फाफ डु प्लेसी की तरह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे इसी कारण आईपीएल में न खेलने का फैसला किया है। पिछले सीजन वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे, लेकिन कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

मोहित शर्मा

भारतीय टीम के लिए खेल चुके मोहित शर्मा भी इस सीजन आईपीएल नीलामी में दिखाई नहीं देंगे। मोहित ने हाल ही में संन्यास का एलान किया है। मोहित ने साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वह चेन्नई के अलावा पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजियों के लिए भी खेले। साल 2023 में वह गुजरात टाइटंस की टीम का भी हिस्सा थे। पिछले साल वह दिल्ली के लिए खेले थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया।

आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज के तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी इस सीजन आईपीएल में नहीं दिखेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2014 और 2024 में खिताब जीतने वाले रसेल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। कोलकाता ने उन्हें इस सीजन रिटेन नहीं किया था जिससे सभी हैरान रह गए थे। हालांकि, रसेल को कोलकाता में बतौर पवार कोच लौटे भी हैं।

रविचंद्रन अश्विन

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस साल आईपीएल में नहीं दिखेंगे। अश्विन ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह पिछले चेन्नई सुपर किंग्स में खेले थे। अश्विन ने आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी भी की है। वह साल 2008 यानी आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर से लेकर रवि बिश्नोई तक, 45 खिलाड़ियों ने दो करोड़ रखा अपना बेस प्राइज, देखिए पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- Glenn Maxwell के फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंकाया, IPL 2026 नीलामी से नाम लिया वापस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।