Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विराट कोहली से विवाद के बीच ट्रेविस हेड की इंस्टा स्टोरी ने चढ़ाया पारा, क्या कहना चाहता है SRH का स्टार बल्लेबाज?

    Updated: Sat, 23 May 2026 01:44 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच विवाद हो गया। मैच के बाद कोहली द्वारा ...और पढ़ें

    ट्रेविस हेड और विराट कोहली की हुई लड़ाई

    ट्रेविस हेड और विराट कोहली की हुई लड़ाई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच विवाद हो गया। आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान कोहली बार-बार हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे। हेड उस समय तो चुप रहे, लेकिन अब उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने नया बवाल खड़ा कर दिया है।

    हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे। आरसीबी की टीम चार विकेट खोकर 200 रन ही बना पाई। कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह 15 रन बनाकर आउट हो गए।

    हेड की इंस्टाग्राम स्टोरी

    मैच के बाद जब दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं तब कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया जिसे देख हेड हैरान रह गए। इस बात को लेकर कोहली की सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हो रही है। हेड ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट किया है उसने इस मामले को और गरमा दिया है। हेड ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, "हर किसी को अंदाजा लगाने दो।"

    उनकी इस पोस्ट को उनके कोहली को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि वह क्या कहना चाह रहे हैं। कोहली जब बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक तेवर दिखा रहे थे और स्लैज कर रहे थे तब हेड शांत थे और चुपचाप कोहली की हरकतें देख रहे थे।

    खबरें और भी

     

    नया नहीं है मामला

    कोहली के लिए ये मामला नया नहीं है। वह पहले भी इस तरह के मामले में पड़ चुके हैं। उनकी मैदान पर कई बार बहस हुई है। साल 2023 में उनकी उस समय लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज नवीन उल हक से बहस हो गई थी। इस विवाद ने काफी तूल पकड़ा था क्योंकि इसमें उस समय लखनऊ के मेंटर और इस समय टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर भी कूद गए थे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Play Off Scenario: पंजाब, राजस्थान या कोलकाता? 1 जगह के लिए तीन टीमों में है लड़ाई; जानिए क्या है समीकरण

    यह भी पढ़ें- बेंगलुरु के पीछे हाथ धोकर पड़ गए ईशान किशन, हैदराबाद में RCB के गेंदबाजों को नहीं बख्‍शा