यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aus Vs WI: दूसरे ODI के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में किए दो बड़े बदलाव, Travis Head को नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह
Aus Vs WI 2nd ODI ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से रिलीज किया गया है। हेड को दो वनडे और तीन टी20 ...और पढ़ें

HighLights
- ट्रेविस हेड को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से रिलीज किया गया
- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक प्रेस रिलीज से इसकी जानकारी दी
- हेड के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Travis head released from Australia Squad for 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से रिलीज किया गया है। हेड को दो वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज से रिलीज किया गया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की घोषणा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक प्रेस रिलीज से इसकी जानकारी दी। टेविस हेड के फॉर्म को लेकर लगातार चर्चाओं के बीच अब यह खबर सामने आई है। हाल ही में कैरेबियाई टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में हेड गोल्डन डक होकर पवेलियन लौटे। पहले वनडे में हेड 4 रन बनाकर आउट हो गए।
विश्व कप के बाद का प्रदर्शन
वनडे विश्व कप 2023 फाइनल के बाद से हेड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक बनाया है। हेड ने विश्व कप फाइनल के बाद से 9 मैच खेले हैं और ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट पर अपना प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले अब हेड ब्रेक पर जा रहे हैं।
JUST IN: The Aussies have made some changes to their squad ahead of tomorrow's ODI in Sydney | @jackpayn #AUSvSA https://t.co/WuGhwF73zP
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 3, 2024
खबरें और भी
रिप्लेसमेंट का नहीं हुआ एलान
हेड अंतिम दो वनडे और उसके बाद होने वाले तीन टी20 मैचों में नहीं खेलेंगे और ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड दौरे से पहले ब्रेक के लिए एडिलेड में अपने घर लौट आएंगे। हालांकि अभी ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए हेड के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है। इस बीच युवा खिलाड़ी जेक फ्रेजर-मैकगर्क डेब्यू कर सकते हैं।
डेजलवुड को मिली जगह
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो और बदलाव किए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले दूसरे वनडे के लिए जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया गया है। पेसर जेवियर बार्टलेट को शानदार डेब्यू के बाद दूसरे मैच से आराम दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि तेज गेंदबाज के काम को मैनेज करने के लिए ये फैसला लिया गया है।