विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2024 पर आतंकवाद का साया, मिली धमकी; प्रधानमंत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published: Mon, 06 May 2024 01:01 PM (GMT+05:30)

वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की संयुक्‍त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप को आतंकी हमले की धमकी मिली है। त्रिनिदाद ...और पढ़ें

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 पर मंडराया आतंकी हमले का साया
टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 पर मंडराया आतंकी हमले का साया

HighLights

  1. टी20 वर्ल्‍ड कप पर मिली आतंकी धमकी, त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री ने किया खुलासा
  2. वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की संयुक्‍त मेजबानी में होगा टी20 वर्ल्‍ड कप का आयोजन
  3. भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला 9 जून को न्‍यूयॉर्क में खेला जाएगा

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री डॉक्‍टर कीथ रॉले ने खुलासा किया कि वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की संयुक्‍त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप को आतंकी हमले की धमकी मिली है। रॉले ने कहा कि खतरे को संभालने के लिए राष्‍ट्रीय सुरक्षा तैयारियों और प्रतिक्रिया तत्‍परता पर अतिरिक्‍त प्रयास लगाया जाएगा।

पता हो कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून से होगी, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्‍सा लेंगी। इस समय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरा विशेषकर वेस्‍टइंडीज पर मंडरा रहा है, जो सुपर-8 चरण, सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी करेगा। रॉले के हवाले से त्रिनिदाद डेली एक्‍सप्रेस ने कहा, ''दुर्भाग्‍य से आतंकवाद का खतरा अपनी अनेक और विविध अभिव्यक्तियों में 21वीं सदी की दुनिया में हमेशा मौजूद रहने वाला खतरा है।''

रॉले ने विशेषकर किसी संस्‍था का नाम नहीं लिया, लेकिन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस्‍लामिक स्‍टेट ने अपने प्रचार माध्‍यम से यह धमकी दी है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''यह इस पृष्ठभूमि में है कि सभी राष्ट्र, हमारे क्षेत्र की तरह, जब बड़ी या कमजोर सभाओं की मेजबानी करते हैं, तो व्यक्त या निहित सभी खतरों को गंभीरता से लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों और प्रतिक्रिया तत्परता में अतिरिक्त प्रयास करते हैं।''

यह भी पढ़ें: T20 World Cup के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर्स, इन दो भारतीयों का लिस्ट में नाम

क्रिकेट वेस्‍टइंडीज खतरे से निपटने को तैयार

रॉले ने कहा कि 9 स्‍थानों पर टी20 वर्ल्‍ड कप के मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें से वेस्‍टइंडीज के 6 स्‍थान हैं। इन पर करीब से निगरानी रखी जाएगी ताकि सुरक्षा उल्‍लंघन नहीं हो। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''यह बात सच है कि खराब एक्‍टर्स किसी भी तरह बुरा व्‍यवहार कर सकते हैं, ऐसे में सभी मौकों को पूरी तरह बंद करना मुमकिन नहीं है। हालांकि, इस खतरे से निपटने के लिए हम स्‍थानीय और क्षेत्रीय स्‍तर पर चौकन्‍ने रह सकते हैं। हम अपनी इंटेलीजेंस और अन्‍य सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम करके देश की जनता व टूर्नामेंट के दौरान स्‍थानों को बचा सकते हैं।''

वेस्‍टइंडीज में टी20 वर्ल्‍ड कप के मुकाबले एंटीगा, बारबाडोस, गयाना, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडा और त्रिनिदाद एंड टौबागो में खेले जाएंगे। अमेरिका चरण के मैच फ्लोरिडा, न्‍यूयॉर्क और टेक्‍सास में खेले जाएंगे। न्‍यूयॉर्क में 9 जून को भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाई वोल्‍टेज मैच खेला जाएगा।

सुरक्षा प्‍लान तैयार

क्रिकेट वेस्‍टइंडीज ने इस मामले पर कहा कि आगामी टूर्नामेंट को ध्‍यान में रखते हुए सुरक्षा का खास ख्‍याल रखा जा रहा है। इसे पुख्‍ता करने के लिए सभी चीजें की जा रही हैं। क्रिकेट वेस्‍टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव्‍स ने क्रिकबज से कहा, ''हम मेजबान देशों और शहरों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं, और यह सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक परिदृश्य की लगातार निगरानी और मूल्यांकन करते हैं कि हमारे आयोजन में पहचाने गए किसी भी जोखिम को कम करने के लिए उचित योजनाएं मौजूद हैं।''

उन्‍होंने आगे कहा, ''हम सभी हितधारकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सभी की सुरक्षा हमारी नंबर एक प्राथमिकता है और हमारे पास एक व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना है।'' जब आईसीसी से इस पर प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क किया गया तो उनके प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका कदम क्रिकेट वेस्‍टइंडीज के समान है।

यह भी पढ़ें: 'वह भाग्यशाली कि वो टी20 वर्ल्ड कप...' वीरेंद्र सहवाग ने इस रिजर्व खिलाड़ी को बताया लकी, दी टीम में जगह बनाने की खास सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।