Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India U19 World Cup 2023 Squad : अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, उदय सहारन को सौंपी गई टीम की कमान

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 08:09 PM (IST)

    U-19 World Cup Indian Squad आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। साउथ अफ्रीका के पांच मैदानों पर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 20 ...और पढ़ें

    U19 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान
    U19 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। U-19 World Cup Indian Squad: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। साउथ अफ्रीका के पांच मैदानों पर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है। बीसीसीआई ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम का एलान किया।

    उदय सहारन को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ पहले ट्राई सीरीज खेलनी है, जिसके बाद विश्व कप खेला जाएगा।

    U19 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान

    दरअसल, पंजाब के उदय सहारन को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश के सौम्य कुमार पांडे को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। सेलेक्टर्स ने 15 खिलाड़ियों के अलावा स्क्वाड में चार बैकअप प्लेयर्स को भी शामिल किया है। वहीं, तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ ट्राई सीरीज के लिए ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर रखा गया है। इनमें प्रेम देवकर, अंश गोसाईं और मोहम्मद अमान शामिल हैं।

    U-19 World Cup की सबसे सफल टीम है टीम इंडिया

    भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। साल 2000, 2008, 2012, 2018 और साल 2022 में टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब हासिल किया। इसके अलावा साल 2016 और साल 2020 में भारत उपविजेता रही।

    ICC U19 World Cup के चार ग्रुप्स इस प्रकार-

    ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, यूएसए

    ग्रुप बी: इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड

    ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, नामीबिया

    U-19 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम:

    उदय सहारन (कप्तान), अर्शिन, आदर्श सिंह, रुद्र पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर, अवनीश राव, सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, राज लिंबानी, नमन तिवारी, आराध्या शुक्ला।

    बैकअप प्लेयर्स: दिग्विजय पाटिल , जयंत गोयत, पी विग्नेश, किरण चोरमले।

    खबरें और भी