Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विश्व कप में अनोखा इतिहास रचने वाले ये 4 खिलाड़ी, मोर्गन ने 2019 में इंग्लैंड को बनाया चैंपियन

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 09:00 AM (IST)

    किसी भी खिलाड़ी के लिए विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सपना होता है लेकिन चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने इस वैश्विक टूर्नामेंट में एक से ...और पढ़ें

    विश्व कप में अनोखा इतिहास रचने वाले 4 खिलाड़ी। फोटो- एक्स से साभार
    विश्व कप में अनोखा इतिहास रचने वाले 4 खिलाड़ी। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. चार खिलाड़ियों ने एक से अधिक देशों का किया है प्रतिनिधित्व
    2. वनडे विश्व कप में दो देशों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी
    3. इयोन मोर्गन ने आयरलैंड और इंग्लैड का किया प्रतिनिधित्व

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: किसी भी खिलाड़ी के लिए विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सपना होता है, लेकिन चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने इस वैश्विक टूर्नामेंट में एक से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व किया है।

    मोर्गन ने तीन बार किया इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व-

    2007 विश्व कप में आयरलैंड के लिए खेलने वाले इयोन मोर्गन ने 2011, 2015 और 2019 विश्व कप में इंग्लैंड की टीम का प्रतिनिधित्व किया। मोर्गन इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तान बने जिन्होंने अपनी कप्तानी में पहली बार टीम को विश्व विजेता बनाया।

    2019 में इंग्लैंड बना चैंपियन-

    इंग्लैंड 2019 से पहले कभी भी इस वनडे विश्व कप में चैंपियन नहीं बना था। मोर्गन 2015 विश्व कप में भी इंग्लैंड के कप्तान थे, लेकिन उस वक्त टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

    वनडे विश्व कप में दो देशों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी-

    देश साल  खिलाड़ी
    ऑस्ट्रेलिया/द. अफ्रीका 1983/1992 केपलर वेसेल्स
    वेस्टइंडीज/कनाडा 1992/2007 एंडरसन कमिंस
    इंग्लैंड/आयरलैंड 2007/ 2011/ 2015  एड जोएस
    आयरलैंड/इंग्लैंड 2007/ 2011/ 2015/  2019 इयोन मोर्गन

    खबरें और भी