विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपर-8 में जगह पक्की करने के बाद अमेरिका ने किया एक और कमाल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया सीधे क्वालीफाई

Published: Sat, 15 Jun 2024 08:52 AM (GMT+05:30)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शुक्रवार को बारिश के चलते आयरलैंड और अमेरिका का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच रद्द हो ...और पढ़ें

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई। फाइल फोटो
अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई। फाइल फोटो

HighLights

  1. अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में बनाई जगह
  2. सुपर-8 में पहुंचने से हुआ अमेरिका को बहुत बड़ा फायदा
  3. साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे किया क्वालीफाई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बारिश के चलते अमेरिका और आयरलैंड का मैच रद्द हो गया। इससे एक अंक लेकर अमेरिका ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली और पाकिस्तान बाहर हो गया। यही नहीं सुपर-8 में जगह पक्की करने के बाद यूएसए ने टूर्नामेंट के 2026 संस्करण के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। दोनों टीमें इस बड़े आयोजन की मेजबानी करने के कारण सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-8 में शामिल सात अन्य टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। 30 जून, 2024 तक ICC T20I रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर रहने वाली तीन टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

12 टीमें करेंगी सीधे क्वालीफाई

आईसीसी के अनुसार, टॉप 8 में आने वाली टीमों को टूर्नामेंट के अगले संस्करण के लिए सीधे क्वालीफिकेशन मिलेगा। टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग लेंगी, जिनमें से 12 को सीधे क्वालीफिकेशन मिलेगा और आठ टीमों का फैसला क्वालीफायर के जरिए किया जाएगा। शुक्रवार को फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ अंतिम ग्रुप चरण का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद अमेरिका ने सुपर-8 में जगह बनाई।

यह भी पढे़ं- सामने आई Ajay Jadeja की दरियादिली, काम करने के बाद भी नहीं लिया एक भी पैसा, ठुकरा दिए लाखों रुपये

रोम में खेला जाएगा रीजनल क्वालीफायर-ए

आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप यूरोप सब रीजनल क्वालीफायर ए रविवार को रोम में शुरू होगा। इतालवी राजधानी में दो स्थानों पर 10 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिनका लक्ष्य अगले वर्ष होने वाले यूरोप क्वालीफायर और क्वालीफायर के अगले दौर में पहुंचना है। रोमा क्रिकेट ग्राउंड और सिमर क्रिकेट ग्राउंड में सात दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में कुल 24 मैच खेले जाएंगे।

ये क्षेत्रीय टीमें लेंगी हिस्सा

इटली में ऑस्ट्रिया, फ्रांस, हंगरी, आइल ऑफ मैन, इजरायल, लक्जमबर्ग, पुर्तगाल, रोमानिया और तुर्किए की टीमें भाग लेंगी। इसी तरह, उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर अन्य आईसीसी क्षेत्रों में 2024 के अंत में आयोजित किए जाएंगे, तथा उनके संबंधित क्षेत्रीय फाइनल भी 2025 में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- USA vs IRE: बारिश ने फेरा पाकिस्तान के अरमानों पर पानी, नहीं मिला सुपर-8 का टिकट, अमेरिका की हुई एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।