Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वही रिकॉर्ड तोड़ना है', आईपीएल से पहले वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार; गेंदबाजों को दे दी चेतावनी

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 05:57 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल-2026 से पहले बड़ी बात कही है। वैभव ने सीजन से पहले अपने इरादे जता दिए हैं और बताया है कि वह किस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचाया है

    वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचाया है

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल-2026 से पहले गेंदबाजों को दी चेतावनी

    2. वैभव सूर्यवंशी की कोशिश राजस्थान रॉयल्स को ट्रॉफी दिलाने जिताने की

    3. आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी हैं वैभव

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले अपने इरादे जता दिए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह लीग के आने वाले सीजन में किस मंशा के साथ उतरने वाले हैं। वैभव ने अपनी नजरें एक रिकॉर्ड पर जमा ली हैं और इसके लिए वह गेंदबाजों का बुरा हाल करने को तैयार हैं।

    भारत ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव का बल्ला चला था और उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने महज 55 गेंदों पर शतक पूरा किया था। वैभव कुछ इसी तरह की बल्लेबाजी आईपीएल में दिखाने के लिए तैयार हैं।

    इस बड़े रिकॉर्ड पर नजरें

    वैभव ने रविवार को बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स में बात करते हुए बताया कि उनकी नजरें आईपीएल के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर है जो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल के नाम आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी। वैभव की नजरें इसी रिकॉर्ड पर टिकी हैं।

    वैभव से जब पूछा गया कि ऐसा कौनसा रिकॉर्ड है जो वह तोड़ना चाहते हैं तो बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने कहा, "सर वही 175 का रिकॉर्ड तोड़ना है।"

    राजस्थान के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतना लक्ष्य

    वैभव ने कहा कि उनका सपना है कि वह राजस्थान के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतें और इसमें अपना अच्छा योगदान भी दें। वैभव ने कहा, "लक्ष्य इस सीजन टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है। अगर हम ट्रॉफी जीत जाते हैं, इससे पूरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा। साथ ही मेरे प्रदर्शन को भी। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं टीम को ट्ऱॉफी दिलाने में जितना योगदान दे सकूं उतना दूं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले आरसीबी फैंस के लिए आई खुशखबरी, कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी में मैच कराने की दी अनुमति

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑलटाइम प्लेइंग 11, गेल से लेकर स्टार्क-स्टेन जैसे खतरनाक खिलाड़ी शामिल