वैभव सूर्यवंशी के बाद छोटे भाई आशीर्वाद ने शतक लगाकर मचाया कोहराम, चट्टान की तरह अड़कर टीम को दिलाई रोमांचक जीत
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में एक स्थानीय अभ्यास मैच में नाबाद 107 रन की शानदार ...और पढ़ें

आशीर्वाद सूर्यवंशी-वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से तहलका मचा रहे हैं।
रविवार को समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय अभ्यास मैच में आशीर्वाद ने अविजित शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। उनका सैकड़ा तब आया, जब टीम के नौ बल्लेबाज फ्लॉप रहे। आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने फेसबुक पर स्कोर कार्ड और तस्वीर जारी कर बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताया।
आशीर्वाद सूर्यवंशी ने लगाया शतक
आशीर्वाद ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट खेलते हुए महज 87 गेंदों में नाबाद 107 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी में 14 बेहतरीन चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। इस मुकाबले में एक तरफ जहां टीम के अन्य नौ बल्लेबाज 43 रन का आंकड़ा छू सके, वहीं आशीर्वाद ने एक छोर चट्टान की तरह संभाले रखा और अपनी टीम को जीत की दहलीज पार कराई।
आशीर्वाद बल्लेबाजी के साथ करते हैं तेज गेंदबाजी
आशीर्वाद के बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने भी इस बेहतरीन पारी और शतक के जश्न का वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ साझा किया। वैसे वैभव और आशीर्वाद की खेल शैली बिल्कुल अलग है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण कर चुके वैभव जहां बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर हैं, वहीं आशीर्वाद दाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ मध्यम गति की तेज गेंदबाजी भी करते हैं। आशीर्वाद ने क्रिकेट की विधिवत ट्रेनिंग हाल ही में शुरू की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।