Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी ने डबल कर दी अपनी फीस, अब एक करार के लिए वसूल रहे हैं इतनी रकम

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 10:39 PM (GMT+05:30)

    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल-2026 में शानदार बल्लेबाजी की और 776 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके बाद वैभव ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

    वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 पूरी तरह से वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा तो ये कहना गलत नहीं होगा। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से जो धमाल मचाया उसके बाद उनमें वो खिलाड़ी नजर आने लगा है जो अकेले के दम पर दर्शकों को मैदान तक खींच लाएगा और स्टेडियम में उनके नाम का शोर होगा। इसका फायदा वैभव भी उठा रहे हैं। बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही उन्होंने अपनी फीस में भी बढ़ोत्तरी कर दी है।

    आईपीएल-2026 में वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए और लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाने वाली ऑरेंज कैप भी जीती। वह पांच अवॉर्ड अपने नाम कर ले गए और एक सीजन में पांच अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।

    वैभव ने बढ़ा दी फीस

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव ने अपनी फीस में दोगुना की बढ़ोत्तरी कर दी है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि पहले वैभव एक एंडोरसमेंट के लिए एक करोड़ लेते थे, लेकिन अब वह 1.5 से 2 करोड़ चार्ज कर रहे हैं।

    रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा है, "आईपीएल से पहले उन्होंने कुछ ब्रांड्स से करार किया था जिसके लिए उन्होंने एक करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन अब वह 1.5 से दो करोड़ रुपये ले रहे हैं। उन्होंने कॉम्पलेन और रेडबुल से एक करोड़ का करार किया था, लेकिन अब वह 1.5 से 2 करोड़ मांग रहे हैं।"

    खबरें और भी

    राजस्थान ने किया 1.10 करोड़ का करार

    राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को पिछले साल 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। हालांकि, बहुत संभावना है कि अगली मेगा नीलामी में वैभव की कीमत इससे काफी ज्यादा हो सकती है। दिग्गजों का मानना है कि अगर वैभव नीलामी में आते हैं तो वह 30 करोड़ हासिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी होंगे आईआईएम की रिसर्च का हिस्सा, कम उम्र में मिली सफलता बनी चर्चा का विषय

    यह भी पढ़ें- 'हॉलीवुड-बॉलीवुड से भी बड़ा स्टार बनेगा ये लड़का…', 15 साल के Vaibhav Suryavanshi पर ललित मोदी की भविष्यवाणी