Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी का फिर गरजा बल्‍ला, विश्‍व कप से पहले सभी टीमों को दिखा दिया धांसू ट्रेलर

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 05:54 PM (IST)

    भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ आज अपने वार्म-अप मैच में 374/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। विहान मल्होत्रा ने 81 गेंदों में 77 रन और अभिज्ञान कुंडू ने 48 गें ...और पढ़ें

    वैभव ने लगाया अर्धशतक।

    वैभव ने लगाया अर्धशतक।

    HighLights

    1. वैभव ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

    2. शतक से चूका युवा भारतीय

    3. भारत ने बनाए 374 रन 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 से पहले एक और शानदार पारी खेलकर सभी टीमों को ट्रेलर दिखा दिया है। शनिवार को बुलावायो एथलेटिक क्लब में स्कॉटलैंड अंडर-19 के खिलाफ उन्‍होंने 50 गेंदों में 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी तूफानी पारी में उन्‍होंने 9 चौके और 7 छक्के जड़े।

    27 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

    सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे (19 गेंदों में 22 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 42 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की। बाद में आरोन जॉर्ज (58 गेंदों में 61 रन) के साथ 56 गेंदों में 78 रनों की साझेदारी की। सूर्यवंशी ने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने सिक्‍स लगाकर अपनी फिफ्टी को पूरा किया। हालांकि, वैभव शतक बनाने से चूक गए। मनु सारस्वत ने उन्हें 96 रन पर आउट किया।

    यूथ वनडे में किया क्‍लीन स्‍वीप

    सूर्यवंशी की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम को यूथ वनडे में 3-0 से शिकस्‍त दी थी। वैभव इस सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। उन्होंने 68.66 के औसत और 187.27 के स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। आखिरी वनडे में वैभव ने 74 गेंदों में नौ चौकों और दस छक्कों की मदद से 127 रन बनाए थे।

    वॉर्म अप मैच में चला बल्‍ला

    भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ आज अपने वार्म-अप मैच में 374/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। विहान मल्होत्रा ने 81 गेंदों में 77 रन और अभिज्ञान कुंडू ने 48 गेंदों में 55 रन का योगदान दिया। ओली जोन्स ने दस ओवरों में 70 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

    खबरें और भी

    भारतीय टीम ग्रुप ए में

    भारत अंडर-19 विश्व कप में अपना पहला मैच 15 जनवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। भारतीय टीम को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसने पांच खिताब जीते हैं।

    यह भी पढ़ें- '14 में ये क्या है भाई...?', वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन देख दंग हुए अश्विन, बोले- शब्दों में बयां नहीं कर सकता

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 13 साल पुराना वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, विश्‍व कप विजेता कप्‍तान के कीर्तिमान को किया ध्‍वस्‍त