IPL में जब पहली बार लगी Vaibhav Suryavanshi की बोली, Video में देखें कैसे राजस्थान ने छीना 'क्रिकेट का कोहिनूर'
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी का तूफान सभी देख रहे हैं। ...और पढ़ें

ऑक्शन में वैभव।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी का तूफान सभी देख रहे हैं। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के इस सलामी बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धुंआधार पारी खेली। हालांकि, वैभव आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। वैभव ने 5 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 29 गेंदों पर 97 रन बनाए। इस दौरान वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
680 रन बना चुके वैभव
वैभव मौजूदा सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। 15 मैच की 15 पारियों में वह अब तक 45.33 की औसत और 242.86 की स्ट्राइक रेट से 680 रन बना चुके हैं। 610 रन तो वैभव ने बाउंड्री से बनाए हैं। 19वें सीजन में अब तक वैभव 55 चौके और 65 छक्के ठोक चुके हैं। हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में वैभव ने 36 गेंदों पर सेंचुरी ठोक दी थी। वहीं आईपीएल 2025 में उन्होंने 35 गेंदों पर 100 रन पूरे किए थे।
30 लाख था बेस प्राइस
आईपीएल 2025 से पहले हुए ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। ऑक्शनर मल्लिका सागर ने जब वैभव का नाम लिया तो सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने पैडल उठाया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी बोली लगाना शुरू किया। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच कुछ देर वैभव के लिए खींचतान देखने को मिली।
देखते ही देखते बोली 1 करोड़ तक पहुंच गई। इसके बाद राजस्थान ने पैडल उठाया और इसके 1 करोड़ 10 लाख पर पहुंचा दिया। फिर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऑक्शन टेबल पर बैठे चेयरमैन किरण कुमार ग्रांधी ने हाथों से इशारा किया कि वह आगे बोली लगाना नहीं चाहते हैं। ऐसे में वैभव राजस्थान से जुड़े और फिर जो हुआ उसे सभी देख रहे हैं। वैभव एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिल सकती है। लगातार इसकी मांग उठ रही है।
खबरें और भी
Delhi Capitals will regret this moment forever pic.twitter.com/D81e9mllx3
— Aswathama (@Ashwathama_a) May 27, 2026
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने एलिमिनेटर में मचाई तबाही, शतक जड़ने से चूके फिर भी बना दिए 11 रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने IPL के रिकॉर्ड्स को तोड़-मरोड़कर रख दिया, प्लेऑफ इतिहास में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक