Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi Home: पिंक हाउस में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, 15 साल की उम्र में कितनी है नेटवर्थ?

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 03:46 PM (IST)

    15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन से कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल की है। ...और पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi Home: पिंक हाउस में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी

    Vaibhav Suryavanshi Home: पिंक हाउस में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. 15 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी

    2. वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेटर बनने के लिए पिता ने जमीन तक बेच दी थी

    3. गुलाबी घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi Home: किसी चीज को पाने की कोई उम्र नहीं होती। अगर जज्बा, लगन और मेहनत सच्ची है तो कितनी भी मुश्किलें सामने क्यों ना आ जाए, एक दिन आपको मंजिल जरूर मिलती है। ये बातें 15 साल के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने सही साबित की। ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव में जन्मे वैभव ने जो सफलता बेहद कम समय में हासिल की हैं, उससे वह हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। 

    वैभव की सफलता सिर्फ उनकी प्रतिभा की कहानी ही नहीं, बल्कि उनके पिता का त्याग, मां के संघर्ष और पूरे परिवार के अटूट विश्वास की मिसाल है। आइए जानते हैं वैभव की नेटवर्थ कितनी हैं और उनके घर के बारे में खास बातें।

    वैभव का घर अब नया पता बन गया  

    ताजपुर के मोतीपुर गांव का यह घर सिर्फ ईंट-पत्थर से बना मकान नहीं है। ये उस विश्वास की कहानी है, जहां एक साधारण से परिवार के लडके ने दिन-रात मेहनत करके अपने सपनों को नई उड़ान दी है।

    उनके पिता का भी उनकी सफलता में बेहद खास योगदान रहा है। पिता ने जमीन बेच दी, मां ने अपनी नींद त्याग दी और बेटे ने मेहनत के दम पर दुनिया में अपनी पहचान बना ली। ये सब कुछ किया 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने, जिन्होंने साबित किया कि छोटे गांव  या छोटा घर होना मतलब कुछ हासिल नहीं कर पाना नहीं, बल्कि बड़े खिलाड़ी बनने के लिए आपका हौसला, मेहनत और परिवार का साथ जरूरी होता है। 

    खबरें और भी

    image

    वैभव का घर

    image

    Vaibhav Suryavanshi का परिवार

    पिता ने घर के पास बनाया क्रिकेट नेट

    वैभव के लिए उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने उनके घर के पास ही क्रिकेट नेट तैयार किया। कंक्री पिच के साथ टर्फ विकेट बनवाया, ताकि उनका बेटा मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कर सकें। वैभव के पास कुछ ज्यादा सुविधाएं तो नहीं थी, लेकिन इसी मैदान पर घंटों पसीना बहाकर उन्होंने अपने खेल को तराशा।

    इतना ही नहीं, वैभव के पिता संजीव खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उस दौर में बिहार को बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिलने के कारण उनका सपना अधूर रह गया था। संजीव ने अपने संघर्ष के दिनों में मुंबई का रुख किया, जहां उन्होंने शिपिंग यार्ड में काम किया।

    पोर्ट पर मेहनत की और कभी-कभी नाइट क्लब में बाउंसर तक बने, लेकिन फिर वह सब कुछ छोड़कर घर लौट आए और पारिवारिक ज्वैलरी की दुकान संभालने लगे। यहां तक कि बेटे को क्रिकेटर बनाने, प्रशिक्षण, क्रिकेट किट और यात्रा का खर्च उठाने के लिए उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन का एक हिस्सा तक बेच दिया था। 

    मां ने नींद का किया त्याग

    वैभव की कामयाबी के पीछे उनकी मां के नींद का त्याग भी हैं। वह रोज तड़के करीब तीन बजे उठ जाती थीं, ताकि बेटे के अभ्यास पर जाने से पहले वह उसके लिए खाना तैयार कर सकें। 

    पिंक हाउस में रहते हैं वैभव

    बाएं हाथ के बैटर वैभव का पुश्तैनी घर की मरम्मत की गई और अब वह बदल गया है। वह गुलाबी रंग का हैं। उनके घर की कीमत रिपोर्ट्स के अनुसार, 40 लाख से 60  लाख के बीच में मानी जाती है।

    कितनी हैं वैभव की नेटवर्थ? (Vaibhav Suryavanshi Net Worth 2026)

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ करीब 7 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, क्रिकेट टूर्नामेंट्स से मिलने वाली रकम और ब्रांड एंडोर्समेंट्स ने इनती कम उम्र में उन्हें करोड़पति बना दिया है।

    यह भी पढ़ें- 15 साल के वैभव के कमरे में क्या लेकर पहुंचा रघु? वीडियो देखकर भावुक हुए फैंस, कहा-कमाल कर दिया

    यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की जर्सी देखते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, बोले- इस पल को शब्दों में नहीं बता सकता