वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा IPL 2026 में धमाल मचाने को तैयार, वीडियो में दिखा दोनों में दोस्ताना अंदाज
आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा के बीच दोस्ताना अंदाज देखने को मिला है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी-रवींद्र जडेजा
HighLights
वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा का दोस्ताना अंदाज
आईपीएल 2026 से पहले अभ्यास करते दिखे जडेजा
28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी चर्चा में बने रहते हैं। अब उनका दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के साथ एक वीडियो सामने आया है। इसमें जडेजा और सूर्यवंशी का दोस्ताना अंदाज दिखाई दे रहा है। सूर्यवंशी ने हाल ही में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी और इसी वजह से भारत चैंपियन बना था।
सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ चुके हैं। बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होने वाली है। हालांकि, इसका शेड्यूल अब तक सामने नहीं आया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार शेड्यूल का एलान 12 मार्च को किया जाएगा। हालांकि, कैंप में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में, जब सूर्यवंशी और जडेजा टीम के साथ जुड़, तो दोनों में दोस्ताना अंदाज देखने को मिला।
वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा की बातचीत
राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में जडेजा और सूर्यवंशी को मिलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सबसे पहले जडेजा दिखाई देते हैं और सूर्यवंशी की आवाज आती है कि 'बहुत अच्छा खेले और जडेजा धन्यवाद देते हैं।' जडेजा ने आगे सवाल किया कि कब आया, अभी तो तू डीवाई पाटिल (टी20 कप) में खेल रहा था। सूर्यवंशी ने बताया कि 'कल ही आया हूं।' इसके बाद सूर्यवंशी ने बताया कि वे डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेल रहे थे और उनकी टीम सेमीफाइनल में हार गई।
जडेजा राजस्थान के साथ जुड़े
रवींद्र जडेजा इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे। हालांकि, आईपीएल 2026 की शुरूआत से पहले उन्हें राजस्थान ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। राजस्थान ने संजू सैमसन को चेन्नई को सौंपा था और उनके बदले जडेजा और सैम करन को शामिल किया था।
खबरें और भी
अब राजस्थान का कैंप लग चुका है और सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे टीम के साथ जुड़ रहे हैं। इस दौरान वे अभ्यास करते हुए दिखाई देंगे। मुंबई इंडियंस और चेन्नई के भी कैंप लगे हैं, जहां रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों का अभ्यास करते हुए वीडियो सामने आया था।
Jab Vaibhav Sooryavanshi met Banna 💗👌 pic.twitter.com/qBEY46mnIS
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 10, 2026