वैभव सूर्यवंशी को मिला टीम इंडिया में मौका, तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल में 776 रन बनाने का ईनाम मिला है। उनको आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में चुना गया है।
-1780732474078_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया में जगह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का एलान कर दिया है। जैसी उम्मीद की जा रही थी वैसा ही हुआ। वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है। एशियन गेम्स की टीम में भी वैभव को जगह मिली है।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह की बल्लेबाजी बीते दो साल में दिखाई है उसे देखते हुए उनके नाम के कयास लगाए जा रहे थे। सेलेक्टर्स भी उन पर नजरें रखे हुए थे और अब उनका टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना सच होता दिख रहा है। वह टीम इंडिया में आ गए हैं।
आईपीएल में मचाया धमाल
वैभव ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था और सात मैचों में 252 रन बनाए थे। आईपीएल-2026 में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया और 14 मैचों में 776 रन बनाए। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और ऑरेंज कैप भी जीती। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले थे। उन्होंने 237.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस सीजन वैभव ने हर बड़े गेंदबाज को अपना निशाना बनाया था और जमकर कुटाई की थी फिर चाहे सामने जसप्रीत बुमराह आए हों या जोश हेजलवुड या पैट कमिंस। वैभव ने किसी को नहीं छोड़ा।
सचिन का तोड़ेंगे रिकॉर्ड
वैभव को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में जगह मिली है। अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। देखने होगा कि वह वैभव को मौका देते हैं या नहीं क्योंकि टीम के पास पहले से ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे ओपनर हैं। अगर वैभव को मौका मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर का भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। वैभव अभी 15 साल के ही हैं। हालांकि टीम में आने के साथ ही वैभव ने सचिन का एक रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है। वह सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।