Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर रचेंगे इतिहास, इस बार निशाने पर भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड
अंडर-19 विश्व कप 2026 (Under 19 World Cup 2026) के 24वें मुकाबले में शनिवार को भारतीय अंडर-19 टीम की टक्कर न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम (IND U19 vs NZ U1 ...और पढ़ें

वैभव के निशाने पर गिल का रिकॉर्ड।
HighLights
बड़ी पारी पर होगी वैभव की नजर
पिछले मैच में लगाया था अर्धशतक
इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं। दरअसल, अंडर-19 विश्व कप 2026 (Under 19 World Cup 2026) के 24वें मुकाबले में शनिवार को भारतीय अंडर-19 टीम की टक्कर न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम (IND U19 vs NZ U19) से होगी।
यह भिड़ंत बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होनी है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के पास इतिहास रचने का मौका है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में इतिहास रचने वाले वैभव के निशाने पर 24 जनवरी भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का रिकॉर्ड होगा।
खतरे में शुभमन गिल का रिकॉर्ड
गिल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वैभव को शतक लगाना होगा। वह जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उनके लिए शतक लगाना कोई बड़ी बात नहीं है। इतना ही नहीं अगर वैभव न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को 31 रन बना लेते है, तो वह सरफराज खान को पीछे छोड़ देंगे। वैभव अभी यूथ वनडे में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
उन्होंने इस प्रारूप में अब तक 1050 रन बनाए हैं। वहीं सफराज खान के नाम 1080 और शुभमन गिल के नाम 1149 रन हैं। यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विजय जोल हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं।
खबरें और भी
यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
- विजय जोल: 1404 रन
- यशस्वी जयसवाल: 1386 रन
- तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन
- शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन
- सरफराज खान: 1080 रन
- वैभव सूर्यवंशी: 1050 रन
- विराट कोहली: 978 रन
पिछले मैच में लगाया था अर्धशतक
वैभव सर्यूवंशी पिछले कुछ समय से लगातार बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ पिछले ही मैच में वह अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 107.46 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी और 67 गेंदों पर 72 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे। वैभव अब इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे और शतक जड़ना चाहेंगे।