टीम इंडिया में किस नंबर की जर्सी पहनेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI के Video में हुआ खुलासा
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में जगह मिली है। दौरे की शुरुआत से पहले उनकी जर्सी उन तक पहुंच गई है जिसे देख वह काफी भावुक ह ...और पढ़ें

HighLights
वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी
जर्सी देख भावुक हो गए वैभव सूर्यवंशी
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में मिली है जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का भी यही सपना था जिसकी तरफ उन्होंने कदम बढ़ा दिए हैं। वैभव को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। वह टीम के साथ जुड़ भी गए। पहली बार टीम इंडिया में शामिल होने पर वैभव भावुक हो गए और उन्हें उनका जर्सी नंबर भी मिल गया है।
वैभव ने बहुत ही कम उम्र में अपनी छाप छोड़ी है। वह अंडर-19, आईपीएल और इंडिया-ए से खेलते हुए तूफानी रंग दिखाने में सफल रहे हैं और यही कारण है कि उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है।
वैभव का जर्सी नंबर
वैभव पहली बार टीम इंडिया से जुड़े हैं। ऐसे में जब उनके पास उनकी जर्सी पहुंची तो वह उसे देख भावुक हो गए। बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक होटल का कर्मचारी और टीम इंडिया का स्टाफ वैभव के कमरे के पास जाते हैं। वैभव कमरे से निकलते हैं और पहले टीम इंडिया का जो स्टाफ है उसके पैर छूते हैं। फिर उनको वो बॉक्स दिया जाता है जिसमें उनकी जर्सी रहती है।
वैभव जर्सी को देखते हैं और उसे देखते रहते हैं। उनकी जर्सी का नंबर-03 है। वह इस जर्सी को देख काफी खुश और भावुक नजर आ रहे हैं।
Ladies & Gentlemen
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
'मेरे पास शब्द नहीं'
इस वीडियो में वैभव कहते हैं कि टीम इंडिया की जर्सी देखने के बाद वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, "मतलब, शब्द नहीं हैं बयां करने के लिए। जिसके लिए मैंने पहले दिन से क्रिकेट बैट पकड़ा था, ग्राउंड पर गया था प्रैक्टिस करने के लिए, वो सपना आज मेरा पूरा हुआ। जो मेन स्टेप होता है वो आज पूरा हुआ। मैं इस चीज को शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। सपना जैसा ही लग रहा था। वो टीशर्ट देखते ही। इतना मैं खुश हो गया, मैं स्माइल कर रहा था।"
उन्होंने कहा, "कभी-कभी होता है न कि जो चीज आप सोचते नहीं हो वो होता है आपके साथ और फिर आप रिएक्ट नहीं कर पाते। वही मेरा हाल था।"