IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार प्लेयर 4 दिन पहले हुआ बाहर
अफगानिस्तान को वनडे सीरीज में 3-0 से शिकस्त देने के बाद अब भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी। ...और पढ़ें
-1782033067798_m.webp)
वरुण चक्रवर्ती सीरीज से बाहर
HighLights
26 जून से होगा टी20 सीरीज का आगाज
भारत-आयरलैंड के बीच होंगे 2 मुकाबले
वैभव सूर्यवंशी कर सकते इंटरनेशनल डेब्यू
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान को वनडे सीरीज में 3-0 से शिकस्त देने के बाद अब भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, वरुण के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं हुआ है। वरुण ने अब तक खेले 45 टी20 इंटरनेशनल में 73 विकेट चटकाए हैं। 5/17 इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
बोर्ड ने दी जानकारी
बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 'IPL 2026 में बाएं पैर में चोट लगने के बाद वरुण चक्रवर्ती BCCI COE में अपने रिहैब के आखिरी दौर में हैं। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है।' बता दें कि आयरलैंड सीरीज से श्रेयस अय्यर का टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी का आगाज भी होगा।
आयरलैंड में होंगे 2 टी20
- पहला टी20: 26 जून
- दूसरा टी20: 28 जून
आयरलैंड T20I के लिए भारत की अपडेट टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
खबरें और भी
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
India’s ODI squad for the England tour announced.
𝗡𝗢𝗧𝗘: Varun Chakaravarthy has been ruled out of the Ireland T20I Series as he continues his rehab at the BCCI COE.
More Details ▶️ https://t.co/wOdXTQqJto #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/t0GypgM4kp
वैभव कर सकते डेब्यू
आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 8 बार टक्कर हुई है। इस दौरान टीम इंडिया ने सभी 8 मैच जीते हैं। इस प्रारूप में दोनों टीम आखिरी बार 2024 में टकराई थीं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।