Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NED: शिवम दुबे नहीं, इस खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में मिला 'इम्पैक्ट प्लेयर' का मेडल-VIDEO

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 05:15 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती को 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच' का मेडल ...और पढ़ें

    IND vs NED: शिवम दुबे नहीं, इस खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में मिला 'इम्पैक्ट प्लेयर' का मेडल-VIDEO

    IND vs NED: शिवम दुबे नहीं, इस खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में मिला 'इम्पैक्ट प्लेयर' का मेडल-VIDEO

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Varun Chakravarthy Medal: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स को हराकर जीत का चौका लगाया। 

    इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल जश्न जैसा था, लेकिन सबकी नजरें इस बात पर टिकी थीं कि इस बार किसे 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच' का मेडल किसे मिलेगा? बता दें कि इस बार यह मेडल वरुण चक्रवर्ती को मिला।टीम इंडिया के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ली रॉक्स ने चक्रवर्ती को ड्रेसिंग रूम में ये मेडल दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

    ड्रेसिंग रूम का खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    मैच के बाद टी. दिलीप ने पूरी टीम को संबोधित किया और वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। वरुण ने अपनी मिस्ट्री स्पिन से नीदरलैंड्स के मिडिलक्रम की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने अपने 3 ओवरों के कोटे में मात्र 14 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।  

    वायरल वीडियो में वरुण ने चेतावनी देते हुए कहा कि असली टूर्नामेंट अगले मैच से शुरू हो रहा है। तो उसके लिए तैयार होना है। चक्रवर्ती ने नेदरलैंड्स के ख‍िलाफ मुकाबले में मैक्स ओ’डॉड और कॉलिन एकरमैन को आउट किया और फिर आर्यन दत्त को गोल्डन डक पर आउट किया, जिससे नीदरलैंड्स की बढ़त मुश्किल मौकों पर रुक गई। भारतीय अटैक ने नीदरलैंड्स को 194 रन के लक्ष्य के जवाब में 20 ओवर में 176 रन पर रोक दिया। 

    भारत ने जीता का चौका लगाया

    इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। भारत की शुरुआत काफी खराब रही थी, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए और इस तरह टीम को हार मिली। ये भारत की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत रगी और अब टीम इंडिया सुपर-8 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ भिड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup Super 8: जीत का 'चौका' लगाने के बावजूद 'सूर्या ब्रिगेड' को रहना होगा सतर्क, इन खामियों को करना होगा दूर

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs NED Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत बनाम नीदरलैंड्स का लाइव मैच? पूरी डिटेल्स पढ़ें