विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: ऋषभ पंत तो नहीं खेल रहे मैच, फिर किसे मिली है उप-कप्तानी; अगर गिल मैदान से बाहर गए तो कौन करेगा कप्तानी?

Published: Thu, 31 Jul 2025 07:41 PM (GMT+05:30)

भारत के उप-कप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इसलिए अगर कप्तान शुभमन ...और पढ़ें

केएल राहुल को मिली भारतीय टीम की उप-कप्तानी। फाइल फोटो
केएल राहुल को मिली भारतीय टीम की उप-कप्तानी। फाइल फोटो

HighLights

  1. केएल राहुल को मिली उप-कप्तानी
  2. ऋषभ पंत चोट की वजह से हुए बाहर
  3. गिल की अनुपस्थिति में संभालेंगे टीम

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट उप-कप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट मैच में उनके दाहिने पैर में चोट लग गई थी। अब उनके कम से कम चार से छह हफ्ते तक मैदान से बाहर रहने की उम्मीद है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर गिल मैदान से बाहर गए तो कौन टीम की कमान संभालेगा।

ऐसे में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में केएल राहुल को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। अगर जब शुभमन गिल पांचवें टेस्ट मैच में ब्रेक के लिए मैदान से बाहर रहेंगे तो कर्नाटक का यह खिलाड़ी टीम की कमान संभालेंगे। जैसा कि उन्होंने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में कुछ समय के लिए किया था।

गजब की फॉर्म में है केएल राहुल

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल गजब की फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से अभी तक 522 रन निकल चुके हैं। पांचवें टेस्ट की पहली पारी में वह मात्र 14 रन ही बना सके। दूसरी पारी में उनके पास कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। राहुल ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संकट से बाहर निकाला है।

गिल ने गंवाए लगातार पांच टॉस

इस बीच इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने सीरीज के आखिरी मैच के लिए टीम में चार बदलाव किए। शुभमन गिल इस सीरीज में लगातार पांच टॉस हारे। साल 2018 के बाद यह दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम ने लगातार पांच टॉस हारे हैं।

आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

भारत की प्लेइंग इलेवन:- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रवींद्र जडेजा , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।