RCB की जीत के बाद गदगद हो गए विजय माल्या, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बयां की खुशी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचा है जिससे टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या बेहद खुश हैं। ...और पढ़ें

विजय माल्या ने आरसीबी को दी बधाई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। इसी के साथ ये टीम अपना खिताब बचाने वाली दूसरी टीम बनी है। टीम के इस जीत से उसके पूर्व मालिक विजय माल्य काफी खुश हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।
साल 2008 में जब आईपीएल शुरु हुआ था तो माल्या आरसीबी के मालिक हुआ करते थे। फिर माल्या को लेकर विवाद हुआ और उनके पास से आरसीबी का मालिकाना हक चला गया, लेकिन माल्या का दिल अभी भी आरसीबी के लिए धड़कता है।
माल्या ने दी बधाई
विजय माल्या ने आरसीबी को लगातार दूसरी खिताबी जीत पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आरसीबी आरसीबी... लगातार दो आईपीएल जीतने पर बधाई हो। टीम ने शानदार खेल दिखाया और हम सभी को गर्व करने का मौका दिया। शानदार खिलाड़ियों।"
माल्या इस समय यूके में हैं, लेकिन आईपीएल पर लगातार नजरें रखे रहते हैं। वह आरसीबी को लेकर अपनी खुश सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर करते रहते हैं।
RCB RCB….Congratulations Double back to back IPL Champions. Namma dodda Simhagulu roared loudly and made us all very proud. Very well done you beauties.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) May 31, 2026
इन दो टीमों के बराबर पहुंची आरसीबी
आरसीबी ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल जीता था। इस सीजन वह अपना खिताब बचाने में सफल रही। आरसीबी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 और 2011 में लगातार दो बार खिताब जीता था। उसके बाद मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में लगातार दो बार खिताब अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 अपने अनोखे रिकॉर्ड्स के लिए बना 'स्पेशल', 27,450 रन बने तो लगे 1426 छक्के; पूरी डिटेल्स यहां जानें