Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैसे Anushka की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए Virat Kohli, 2017 में ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 12:35 PM (IST)

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज साथ में अपनी शादी की छठी एनिवर्सरी मना रहे हैं। दोनों ने परिवार और दोस्तों के बीच एक निजी समारोह में 2017 में इटली में ...और पढ़ें

    फैंस और करीबी दोस्त कपल को एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं।
    फैंस और करीबी दोस्त कपल को एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं।

    HighLights

    1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की एनिवर्सरी मना रहे है
    2. दोनों ने 2017 में इटली में शादी की थी
    3. फैंस और करीबी दोस्त कपल को एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli-Anushka Sharma marriage anniversary: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दुनिया के सबसे मशहूर कपल में से एक है। दोनों आज अपनी शादी की छठी एनिवर्सरी मना रहे है। दोनों ने 2017 में एक-दूसरे से इटली में शादी की थी।

    फैंस दे रहे बधाई-

    बता दें कि विराट और अनुष्का की लव स्टोरी के फैन पूरी दुनिया में मौजूद हैं। विराट की सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग भी गै। विराट अनुष्का के फैंस आज सोशल मीडिया के जरिए दोनों को शुभकामनाएं व बधाई दे रहे हैं।

    एड के शूट से शुरू लव स्टोरी-

    अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने कई बार इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि दोनों 2013 में एक शैम्पू के एड की शूटिंग में पहली बार एक दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

    ये भी पढ़ें:- Gautam Gambhir ने बताया, उम्र नहीं T20 वर्ल्ड कप से इस वजह से कट सकता है Kohli-Rohit का पत्ता

    2017 में दोनों ने की शादी-

    कोहली और अनुष्का ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2017 में दोनों परिवार और दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि दोनों अक्सर इवेंट्स पर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। हालांकि अनुष्का अक्सर पति विराट को मैदान पर देखने के लिए स्टेडियम पहुंचती है।

    खबरें और भी

    विराट इंटरव्यू में करते हैं अनुष्का का जिक्र-

    दोनों अक्सर छुट्टियों के दौरान साथ में नजर आते हैं। विराट कई बार अनुष्का को लेकर इंटरव्यू में बात करते है। विराट ने एक बार  बताया कि अनुष्का ने कैसे उन्हें बेहतरीन इंसान बनाया है, जो वो आज है। उन्होंने कहा कि अगर अनुष्का उनकी जिंदगी में नहीं होती तो वह बहुत ही घमंडी तरह के इंसान हो गए होते।

    दोनों की एक बेटी भी है-

    अगर कोहली और अनुष्का के परिवार की बात करें तो दोनों की साथ में एक बेटी भी है। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का एक बार फिर मां बनने वाली है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुआ है।

    ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2023 में Virat Kohli का नाम सुन क्यों किया था Gautam Gambhir ने वो इशारा? खुद खिलाड़ी ने उठाया पूरे मामले से पर्दा