विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संस्कारी लुक में Anushka तो Virat भी भक्ति में लीन..., RCB के IPL चैंपियन बनते ही सीधे प्रेमानंद महाराज से पहुंचे मिलने

Published: Tue, 02 Jun 2026 03:37 PM (IST)

RCB के IPL 2026 का खिताब जीतने के तुरंद बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज सुबह मथुरा के वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे।

Virat-Anushka RCB के दूसरा IPL खिताब जीतते ही प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे

Virat-Anushka RCB के दूसरा IPL खिताब जीतते ही प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे

HighLights

  1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आरसीबी की आईपीएल 2026 ट्रॉफी जीतने के बाद पहुंचे वृंदावन

  2. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

  3. अनुष्का शर्मा संस्कारी लुक में नजर आईं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Anushka meet Premanand Maharaj: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। आरसीबी की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

जहां सभी खिलाड़ी मैदान पर जश्न मना रहे थे तो किंग कोहली सबसे पहली अपनी लकी चार्म अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर जीत का जश्न मनाया। इसके बाद दोनों की कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें कपल एक-दूसरे के हाथ थामे डांस कर जीत का जश्न मनाते नजर आए। 

हमेशा की तरह ही इस बार भी जीत की खुशी मनाने के लिए और आशीर्वाद लेने के लिए कोहली-अनुष्का सीधे वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने सीधे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat-Anushka ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

दरअसल, वायरल वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आश्रम की ओर जाते हुए देखा जा रहा हैं। दोनों बिल्कुल सिंपल अंदाज में नजर आए। अनुष्का शर्मा को गुलाबी रंग के सूट पहने और सिर पर चुनरी ओढ़ते हुए स्पॉट किया गया, तो किंग कोहली भी भक्ति में लीन दिखे।

कोहली के माथे पर तिलक और गले में तुलसी की माला वायरल वीडियो के जरिए देखने को मिली है। इस दौरान किंग कोहली ब्राउन टीशर्ट और ट्राउजर में नजर आए।  बता दें कि इस बार विराट कोहली और अनुष्का श्री राधा केली कुंज के बजाय यमुना किनारे एकांतवास में रह रहे प्रेमानंद के पास कुटिया में पहुंचे, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा की।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

दो दिन पहले आरसीबी ने जीती दूसरी IPL ट्रॉफी

IPL 2026 Final मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में ट्रॉफी जीती। विराट कोहली का फाइनल में अहम योगदान रहा। उन्होंने 75 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। आईपीएल ट्रॉफी लगातार दूसरे सीजन में जीतने वाली आरसीबी तीसरी फ्रेंचाइजी बनी। इससे पहले सीएसके और एमआई ने ये कारनामा किया था। 

 

यह भी पढ़ें- 'देखा कर दिखाया ना मैंने…', RCB को दूसरी IPL ट्रॉफी जिताते ही वाइफ नहीं इस खास शख्स के पास पहुंचे Rajat Patidar

यह भी पढ़ें- 2 साल 2 ट्रॉफी, RCB की जीत के बाद सीधे प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे Virat-Anushka, फैंस बोले- इन्हीं की कृपा से...