यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs BAN: श्रीलंका सीरीज के बाद से कहां गायब हैं Virat Kohli, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा
टी20 विश्व कप 2024 के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान कर दिया था। इसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे। ...और पढ़ें

HighLights
- 19 सितंबर से होगी टेस्ट सीरीज की शुरुआत
- भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जाएंगे 2 टेस्ट
- विराट कोहली अभी मना रहे हैं छुट्टी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान कर दिया था। इसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे।
वनडे सीरीज में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला था और उन्होंने तीन पारियों में 58 रन बनाए थे। इस सीरीज के बाद से भारतीय टीम आराम कर रही है। अब भारतीय प्लेयर्स की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से क्रिकेट में वापसी होगी।
तैयारी में जुटे भारतीय खिलाड़ी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा समेत कई प्लेयर्स ने टेस्ट सीरीज की तैयारी भी शुरू कर दी है। कुछ प्लेयर्स दलीप ट्रॉफी 2024 खेल रहे हैं। इस बीच विराट कोहली कहां हैं, इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं है। वह ना तो दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं और न ही उन्होंने अभी टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू की है।
लंदन में हैं विराट कोहली
इस बीच विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से पता चल रहा है कि विराट कोहली इन दिनों कहां पर हैं। वायरल वीडियो से पता चल है कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लंदन में देखा गया!
ये भी पढ़ें: 66 करोड़ रुपये का टैक्स भरकर Virat Kohli बने नंबर-1 भारतीय क्रिकेटर, कप्तान Rohit Sharma का नाम लिस्ट से गायब
Virat Kohli and Anushka Sharma were spotted in London recently! ❤️ pic.twitter.com/Fnye2g2ArE
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 7, 2024
19 सितंबर से शुरू होगी सीरीज
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है।