यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ये कैसे हो गया...ग्लेन फिलिप्स ने 0.62 माइक्रो सेकेंड में कैच लपक लिया; भारतीय फैंस सहित अनुष्का का दिल तोड़ दिया
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली का कैच लपक कर भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। बैकवर्ड प्वाइंट ...और पढ़ें

HighLights
- ग्लेन फिलिप्स ने लपका विराट का अद्भुत कैच
- 300वां वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे कोहली
- 11 रन बनाकर आउट हुए कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड से फील्डर ग्लेन फिलिप्स की फील्डिंग चर्चा में रही है। भारत के खिलाफ यह चर्चा और तेज हो गई है, जब ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली का गजब का कैच लपका। अपना 300वां वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे विराट कोहली महज 11 रन ही बना सके। फिलिप्स का उम्दा कैच फैंस भी हैरान रह गए।
दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्टेज के आखिरी मुकाबला आयोजित है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की खराब शुरुआत रही। 22 के स्कोर पर गिल और रोहित का विकेट गंवा दिया। इस स्कोर में अभी 8 रन और ही जुड़े थे कि भारत को एक और बड़ा झटका लगा, जब विराट कोहली कैच आउट हो गए। विराट कोहली भी हैरान दिखे कि ये कैसे हो गया।
WHAT A CATCH😲 From GLENN PHILLIPS
— blitz_cric (@DanyalB56) March 2, 2025
WOW#ChampionsTrophy2025 #INDvsNZ pic.twitter.com/MaTMY1cqLj
सुपर मैन बने ग्लेन फिलिप्स
कोहली ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाकर बाउंड्री बटोरी थी, लेकिन फिलिप्स ने उनकी पारी को छोटा कर दिया। मैट हेनरी के ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने एक बेहतरी शॉट खेला, लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े फिलिप्स ने दांयी ओर हवा में उड़ते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका और कोहली को वापस पवेलियन भेजा। ग्लेन फिलिप्स का कैच देख भारतीय फैंस हैरान रह गए। वहीं, स्टैंड में बैठी विराट की पत्नी अनुष्का भी दंग रह गईं।
0.62 माइक्रो सेकेंड में लपका कैच
विराट से ग्लेन फिलिप्स की दूरी 23 मीटर थी। जब कोहली ने शॉट खेला तो ग्लेन फिलिप्स के पास रिएक्ट करने के लिए 0.62 माइक्रो सेकेंड का समय था। इसी समय में ग्लेन फिलिप्स ने अद्भुत कैच लपका। वह फील्ड पर सुपरमैन बने दिखे। ऐसा ही कैच फिलिप्स ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में लपका था।

कोहली का 300वां वनडे
आउट होने से पहले विराट कोहली ने भारत के लिए एक और खास उपलब्धि हासिल की। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह अपना 300वां वनडे खेलने उतरे। वह 300 वनडे खेलने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बने। कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर (463), महेंद्र सिंह धोनी (350), राहुल द्रविड़ (344), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334), सौरव गांगुली (311) और युवराज सिंह (304) यह कारनामा कर चुके हैं।
