यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Virat Kohli और Anushka Sharma दूसरी बार बने माता-पिता, वामिका के छोटे भाई का जानें नाम
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का-विराट के घर बेटे का जन्म हुआ है। यह जानकारी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। सोशल मीडिया पर फैंस विराट-अनुष्का को बधाईयां दे रहे हैं।
बता दें कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए क्यों नहीं उपलब्ध थे, इसकी वजह का भी अब खुलासा हो गया है। यह सच रहा कि विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का की प्रेगनेंसी के चलते टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।
Virat Kohli की वाइफ Anushka Sharma ने बेटे को दिया जन्म
दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी। 15 फरवरी 2024 को विरुष्का ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी आज यानी 20 फरवरी को कपल ने अपने सोशल मीडिया पर दी। यह खबर जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 4th Test: रांची में टॉस बनेगा 'बॉस', बल्लेबाजों की होगी चांदी; जानिए चौथे टेस्ट के लिए पिच का मिजाज
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटे का नाम बताया। अनुष्का और विराट कोहली के बेटे का नाम अकाय है। पोस्ट शेयर कर कपल ने लिखा कि काफी खुशी के साथ और बहुत प्यार के साथ हम सभी को यह बता रहे है कि 15 फवरी को हमने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। वामिका के छोटे भाई का नाम अकाय है। हमें इस समय आपकी दुआओं और गुड विश की जरूरत है। हम आप सभी से अनुरोध करते है कि हमारी निजता का सम्मान करें। प्यार और आभार- विराट और अनुष्का।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Anushka Sharma Baby Boy: दूसरी बार माता-पिता बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, पोस्ट शेयर कर बताया बेटे का नाम
बता दें कि विराट और अनुष्का ने साल 2017 में अपनी बेटी वामिका का दुनिया में स्वागत किया था। अब वामिका को छोटा भाई मिल गया है और फैंस छोटे किंग कोहली के दुनिया में आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।