Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कौन-कौन है फोटो वाला?' विराट कोहली ने भारत लौटते ही फैंस के लिए खोला पिटारा, वायरल हो गया किंग का Video

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 05:48 PM (IST)

    पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली की भारत वापसी हुई है। कोहली गुरुवार दोपहर मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। पूर्व भारतीय कप्तान के ...और पढ़ें

    HighLights

    1. IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे विराट 

    2. खिताब बचाने पर होगी RCB की नजर 

    3. शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के बीच पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली की भारत वापसी हुई है। कोहली गुरुवार दोपहर मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। इस दौरान वह काफी खुश नजर आए और उन्‍होंने फैंस को खास तोहफा देकर उनका दिन बना दिया।

    पूर्व भारतीय कप्तान के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। पहले तो कोहली ने उनसे थोड़ी जगह मांगी और वह अपनी कार तक पहुंचे। कुछ देर बाद उन्होंने अपना हैंडबैग अपने सहायक कर्मचारियों को सौंप दिया और फिर अपनी कार के पास पोज देते हुए कैमरामैनों की बात मान ली। कोहली ने फैंस से पूछा कि कौन-कौन उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता है।

    फैंस को दिए फोटो

    विराट ने कहा, "हां भाई, कौन-कौन है फोटो वाला?" कई फैंस ने विराट के साथ फोटो ली। एक-एक करके कई फैंस ने कोहली को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

     

     

     

    जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होते ही कोहली लंदन के लिए रवाना हो गए थे। वह भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। कोहली ने सीरीज के निर्णायक मैच में शतक लगाया। ब्लैक कैप्स के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैचों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा।

    खबरें और भी

    आईपीएल में खेलते नजर आएंगे

    कोहली अब आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खेलते नजर आएंगे। गत चैपिंयन आरसीबी इस बार अपने खिताब का बचाव करने की कोशिश करेगी। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं है कि फ्रेंचाइजी अपने घरेलू मैच कहां खेलेगी। पिछले साल हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

    पिछले साल कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। कोहली की नजर 2027 में होने वाले वनडे विश्‍व कप पर है। हालांकि, कोहली अगला वनडे विश्‍व कप खेलेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है। कोहली ने अब तक 311 वनडे खेले हैं। इस दौरान 299 पारियों में उन्‍होंने 58.71 की औसत और 93.82 की स्‍ट्राइक रेट से 14797 रन बनाए हैं। वनडे में किंग कोहली के नाम 77 अर्धशतक और 54 शतक हैं।

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच सब ठीक नहीं? T20 World Cup 2026 के दौरान BCCI सचिव का बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें- India vs USA: कप्तान Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, टी-20 वर्ल्ड के पहले मैच में ही तोड़ा कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड