IPL 2026 के बीच Amanpreet Singh के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, कोहली-युवराज का भी छलका दर्द
भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पंजाब और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का भी प्रतिनिधित्व किया था। ...और पढ़ें
-1778148842841_m.webp)
Amanpreet Singh Gill के निधन पर दुखी हुए Virat Kohli और युवी
डिजिटल डेस्क, जागरण नई दिल्ली। Virat Kohli saddened by Amanpreet Singh Gill Death: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई। टीम इंडिया के लिए अंडर-19 लेवल पर खेल चुके क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह ने 6 मई को चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। 36 साल की उम्र में अमनप्रीत सिंह गिल के निधन के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।
कौन थे Amanpreet Singh Gill?
दरअसल, अमनप्रीत सिंह गिल पंजाब के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में शामिल रहे, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान मेहनत और अनुशासन के दम पर बनाई। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम फास्ट गेंदबाज थे। क्रिकेट के प्रति उनकी लगन ने उन्हें कम उम्र में ही पंजाब क्रिकेट सर्किट में पहचान दिलाई।
उन्होंने भारत अंडर-19 टीम, पंजाब और आईपीएल फ्रेंचाइजी Punjab Kings (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) का प्रतिनिधित्व किया। युवा स्तर पर उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया और वे पंजाब क्रिकेट के उभरते चेहरों में गिने जाते थे।
खेल करियर के बाद भी अमनप्रीत क्रिकेट से जुड़े रहे। उन्होंने पंजाब सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में 2019-20, 2020-21, 2022-23 और 2024-25 सत्रों में सेवाएं दीं। चयनकर्ता के रूप में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और राज्य क्रिकेट को मजबूत करने में योगदान दिया।
साथी खिलाड़ियों और क्रिकेट समुदाय के बीच अमनप्रीत अपनी सरलता, मिलनसार स्वभाव और खेल के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे क्रिकेट जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।
खबरें और भी
Punjab Cricket Association deeply mourns the sad demise of Amanpreet Singh Gill, former Punjab cricketer and Member, Senior Selection Committee Punjab.
— Punjab Cricket Association (@pcacricket) May 6, 2026
He served Punjab cricket with dedication and passion, representing teams including India Under-19s, Kings XI Punjab and Punjab.… pic.twitter.com/tpr0EwEprk
कोहली-युवराज भी हुए दुखी
अमनप्रीत सिंह के निधन की खबर सुनकर विराट कोहली और युवराज सिंह भी भावुक हुए। कोहली ने अपने एक्स पर लिखा, अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। उनके परिवार और करीबियों के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।
Shocked and saddened to hear about Amanpreet Gill’s passing. Sending prayers and strength to his family and loved ones. Rest in peace. Om Shanti 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) May 7, 2026
वहीं, युवराज ने भी गिल को याद करते हुए लिखा कि अमनप्रीत मेहनती क्रिकेटर थे और खेल के प्रति उनका जुनून शानदार था। ड्रेसिंग रूम में बिताए पल हमेशा याद रहेंगे।
Deeply saddened to hear about Amanpreet Singh Gill’s passing. Shared the dressing room in our early days, he was a quiet, hardworking cricketer who loved the game. My heartfelt condolences to his family and loved ones. Rest in peace 🙏🏻 Om Shanti#AmanpreetSinghGill@pcacricket
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) May 6, 2026