IPL 2026 के बीच लंदन जाएंगे विराट कोहली! RCB से चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की? किंग ने बताई पूरी सच्चाई
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले विराट कोहली लंदन से भारत आ गए थे। वह 19वें सीजन के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। ...और पढ़ें
-1774169708090_m.webp)
विराट कोहली अभ्यास कर रहे।
HighLights
28 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल 2026
पहले मैच में आरसीबी का सामना हैदराबाद से
विराट कोहली लगातार अभ्यास कर रहे हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले विराट कोहली लंदन से भारत आ गए थे। वह 19वें सीजन के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होगा। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
गत विजेता आरसीबी की नजर इस सीजन खिताब का बचाव करने पर है। इस बीच विराट कोहली से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, किंग कोहली ने साफ कर दिया है कि इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है।
चार्टर्ड फ्लाइट की मांग कर रहे हैं
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कोहली की तस्वीर के साथ लिखा है, 'रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली आईपीएल 2026 के ब्रेक के दौरान भारत और लंदन के बीच पर्सनल ट्रेवल के लिए आरसीबी से चार्टर्ड फ्लाइट की मांग कर रहे हैं। अगर मैच के बीच 3 दिन से ज्यादा का गैप है तो विराट लंदन रवाना हो जाएंगे और अगले मैच से पहले वापस आएंगे।'
कोहली ने इन खबरों को खारिज करते हुए इन्हें फर्जी बताया है। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए हा-हा रिएक्ट किया है। इससे साफ है कि यह खबर सिर्फ एक मजाक है। कोहली पूरे सीजन भारत में ही रहने वाले हैं।
खबरें और भी

जमकर पसीना बहा रहे विराट
विराट कोहली इन दिनो आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आरसीबी ने एक्स पर टीम के अभ्यास की कई वीडियो शेयर की हैं। इनमें विराट जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
आरसीबी के पूर्व कप्तान ने अब तक खेले 267 मैचों में 8 शतक और 63 फिफ्टी की मदद से 8,661 रन बनाए हैं। विराट के पास आईपीएल इतिहास में 9,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का मौका है। इस सीजन विराट कोहली इस कीर्तिमान को हासिल कर सकते हैं।
POV: You're looking at the 𝘧𝘪𝘯𝘢𝘭 𝘣𝘰𝘴𝘴 of 𝗟𝗲𝘃𝗲𝗹𝗹𝗶𝗻𝗴 𝗨𝗽 💪
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 19, 2026
The man who levels up, every single day, every single season, is ready to do it all over again! ❤️🔥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/phGgrul7JD
यह भी पढ़ें- IPL 2026: सीजन की शुरुआत से पहले विराट कोहली का अल्टीमेटम, साथी खिलाड़ियों को दे दी चेतावनी