Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली चोटिल!

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 03:43 PM (IST)

    23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्‍तान से होगा। इस मैच से एक दिन पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आई। टीम इंडि ...और पढ़ें

    अभ्‍यास के दौरान विराट कोहली के पैर में लगी बॉल।
    अभ्‍यास के दौरान विराट कोहली के पैर में लगी बॉल।

    HighLights

    1. बांग्‍लादेश के खिलाफ नहीं चला विराट का बल्‍ला
    2. कोहली ने बनाए थे 38 गेंदों पर 22 रन
    3. विराट कोहली ने 3 घंटे अभ्‍यास किया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की बेस्‍ट 8 टीमों के बीच 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगााज हुआ। हालांकि, रविवार को वह मुकाबला खेला जाएगा जिसका भारत-पाकिस्‍तान समेत दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

    23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्‍तान से होगा। इस मैच से एक दिन पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आई। टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली अभ्‍यास के दौरान चोटिल हो गए।

    कोहली के पैर में लगी गेंद

    विराट कोहली के पैर में गेंद लग गई। इसके बाद वह आइस पैक लगाकर खड़े हुए नजर आए। हालांकि, विराट कोहली की चोट गंभीर नहीं है। वह पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

    कोहली ने जमकर अभ्‍यास किया

    खराब फॉर्म से परेशान विराट कोहली ने पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले जमकर अभ्‍यास किया। वह शनिवर को तीन घंटे पहले ही आईसीसी क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करने पहुंचे। उनके साथ यूएई के करीब एक दर्जन शीर्ष गेंदबाज थे। अभिषेक नायर उनको अभ्यास कराने आए। ये विराट का कमिटमेंट दिखाता है कि वह रन बनाने के लिए कितने आतुर हैं। पाकिस्‍तान के खिलाफ विराट कोहली का बल्‍ला जमकर चलता है।

    पाकिस्‍तान के खिलाफ विराट के आंकड़े शानदार

    पाकिस्‍तान के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। ऐसे में पाकिस्‍तानी गेंदबाजों को घायल विराट कोहली से भी सतर्क रहना होगा। टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 का मैच सभी को याद होगा। इस मैच में विराट कोहली ने पाकिस्‍तान से जीता हुआ मैच छीन लिया था। कोहली ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 16 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 52.15 की औसत से 678 रन बनाए हैं। भारतीय स्‍टार ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 3 शतक भी लगाए हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 'हेड कोच को लेने होंगे कड़े फैसले,' रोहित-कोहली के भविष्य पर उठे सवाल, अनिल कुंबले ने दिया खरा जवाब

    बांग्‍लादेश के खिलाफ बनाए 22 रन

    भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में बांग्‍लादेश को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्‍होंने 57.89 की स्‍ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 22 रन बनाए थे। इस दौरान वह 1 चौका ही लगा पाए थे। दूसरी ओर पाकिस्‍तान को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्‍तान को 60 रन से हराया था।

    ये भी पढ़ें: IND vs PAK: 'क्या विराट इतनी बेताबी क्यों?' तीन घंटे पहले पहुंचे स्टेडियम, 12 से अधिक गेंदबाजों किया सामना