विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: लंदन में शुभमन गिल को मिला विराट का साथ, कोहली ने इन क्रिकेटर्स को दिया जीत का मंत्र

Published: Wed, 18 Jun 2025 02:07 PM (IST)

शुक्रवार से भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज ...और पढ़ें

टेस्‍ट से संन्‍यास ले चुके विराट कोहली। इमेज- बीसीसीआई
टेस्‍ट से संन्‍यास ले चुके विराट कोहली। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. हेडिंग्ले में खेला जाएगा पहला टेस्‍ट मैच
  2. 20 जून से होगी सीरीज की शुरुआत
  3. भारत-इंग्‍लैंड बीच खेले जाएंगे 5 मैच

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली ने 12 मई को टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास का एलान कर दिया था। संन्यास की घोषणा करने के बावजूद कोहली अभी भी भारतीय टीम से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली ने टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, उप-कप्तान ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कुछ अन्य प्‍लेयर्स को टेस्‍ट सीरीज से पहले अपने लंदन वाले घर पर बुलाया। गिल एंड कंपनी काफी ने काफी समय तक विराट कोहली के साथ समय बिताया। ऐसे में टीम को विराट से कुछ मंत्र जरूर मिला होगा।

ये प्‍लेयर पहुंचे विराट के घर

रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्‍तान शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत और भारतीय टीम के कुछ अन्य सदस्यों ने कोहली से उनके लंदन स्थित घर पर कुछ घंटों तक मुलाकात की। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 20 जून से 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। शुभमन गिल की बतौर टेस्‍ट कप्‍तान यह पहली सीरीज है। गिल पर रोहित शर्मा की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्‍मा है।

ये भी पढ़ें: ENG vs IND: Jasprit Bumrah ने ठुकराया टेस्ट कप्तानी का ऑफर, कोच गंभीर और गिल संग रिश्तों पर भी तोड़ी चुप्पी

विराट के पास काफी अनुभव

विराट कोहली के पास इंग्‍लैंड में खेलने का अच्‍छा खास अनुभव है। इंग्‍लैंड की धरती पर कोहली ने 17 टेस्‍ट मैच खेले थे। इस दौरान 33.21 की औसत से विराट ने 1096 रन बनाए थे। इंग्‍लैंड में टेस्‍ट में कोहली 2 शतक भी लगा चुके हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 149 रन है। इतना ही नहीं भारतीय दिग्‍गज ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 28 टेस्‍ट मुकाबलों में 42.36 की औसत से 1991 रन जड़े। इस दौरान उनके बल्‍ले से 5 शतक भी निकले। इंग्लिश टीम के खिलाफ किंग कोहली का बेस्‍ट स्‍कोर 235 रन है।

IND vs ENG टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्‍ट: 20 से 24 जून
  • दूसरा टेस्‍ट: 2 से 6 जुलाई
  • तीसरा टेस्‍ट: 10 से 14 जुलाई
  • चौथा टेस्‍ट: 23 से 27 जुलाई
  • पांचावां टेस्‍ट: 31 जुलाई से 4 अगस्‍त

ये भी पढ़ें: Ben Stokes को भी सताएगी विराट कोहली की याद, संन्‍यास के बाद किए मैसेज का खुलासा किया 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।