Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    On This Day: वो भावुक पल जब T20I से 'त्रिमूर्ति' हुए विदा, World Cup 2024 जीतने के बाद टूटा था फैंस का दिल

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 05:00 AM (IST)

    29 जून का दिन भारतीय फैंस को जितनी खुशी देता है, उतना ही दिल तोड़ने वाला भी है। ...और पढ़ें

    भारत ने जीता था विश्‍व कप

    भारत ने जीता था विश्‍व कप

    HighLights

    1. भारत ने जीता था टी20 विश्‍व कप 2024

    2. फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था

    3. 2007 में जीता था पहला टी20 विश्‍व कप

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। 29 जून का दिन भारतीय फैंस को जितनी खुशी देता है, उतना ही दिल तोड़ने वाला भी है। 2 साल पहले इसी दिन रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने बारबाडोस में इतिहास रच दिया था।

    टीम इंडिया ने टी20 विश्‍व कप 2024 का खिताब जीतकर 17 सालों का सूखा खत्‍म कर दिया था। केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था।

    बैक टू बैक संन्‍यास हुए

    भारतीय फैंस इस जीत का जश्‍न मना रहे थे। ये जश्न अभी परवान ही चढ़ रहा था कि क्रिकेट प्रेमियों को एक के बाद एक 3 झटके लगे। मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लेते ही विराट कोहली ने एलान कर दिया कि यह उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच था।

    फैंस अभी इस खबर को पचा भी नहीं पाए थे कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने भी टी20I को अलविदा कह दिया। अगले दिन स्‍टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी।

    रोमांचक था आखिरी ओवर

    फाइनल मुकाबले की बात करें तो यह बेहद ही रोमांचक था। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली के 76 और अक्षर पटेल के 47 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। डेविड मिलर और केसव महाराज क्रीज पर थे।

    खबरें और भी

    सूर्या ने लिया यादगार कैच

    रोहित शर्मा ने 20वां ओवर हार्दिक पांड्या को थमाया। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर बड़ी मछली जाल में फंसाई डेविड मिलर को पवेलियन भेजा। लॉग ऑफ पर सूर्यकुमार यादव ने एतिहासिक कैच लिया। इसके बाद टीम इंडिया ने राहत की सांस ली।

    प्रोटियाज टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी और भारत ने 11 साल का आईसीसी खिताब का सूखा भी खत्‍म किया। इससे पहले भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में पहला टी20 विश्‍व कप जीता था।

    टी20I प्रदर्शन पर नजर

    • विराट कोहली ने अपने करियर में 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले।
    • इस दौरान 117 पारियों में उन्‍होंने 48.69 की औसत और 137.04 की स्‍ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए थे।
    • उन्‍होंने अपने टी20I करियर में 38 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगाई।
    • 2007 में टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले रोहित शर्मा ने 159 मैच की 151 पारियों में 4231 रन बनाए।
    • इस दौरान रोहित ने 32 अर्धशतक और 5 शतक लगाए।
    • रवींद्र जडेजा ने 74 टी20 इंटरनेशनल की 41 पारियों में 515 रन बनाए।
    • वहीं 71 पारियों में इस ऑलराउंडर ने 54 शिकार किए।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'मिथक' तोड़कर T20 World Cup 2026 के फाइनल में सुनहरा अध्याय लिखने उतरेगी भारतीय टीम

    यह भी पढ़ें- भारतीय टीम पर हुई करोड़ों रुपयों की बारिश तो न्यूजीलैंड हार के बावजूद हुआ मालामाल, बाकी टीमों का भी ICC ने भरा खजाना