Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK vs RCB: 'सांस तो लेने दे...' Virat kohli को पसंद नहीं आई बीच मैदान पर Ravindra jadeja की यह हरकत, गेंदबाजी करते हुए टोका

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 03:54 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया। आरसीबी के गेंदबाज चेपॉक के मैदान पर 174 रन के लक्ष्य का ...और पढ़ें

    CSK vs RCB: कोहली को पसंद नहीं आई जडेजा की हरकत। फोटो क्रेडिट- एक्स
    CSK vs RCB: कोहली को पसंद नहीं आई जडेजा की हरकत। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. विराट कोहली को पसंद नहीं आई रविंद्र जडेजा की यह हरकत
    2. बल्ले से फ्लॉप रहे किंग कोहली
    3. चेन्नई ने एकतरफा मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) हमेशा ही मैदान पर अपने कूल अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी किंग कोहली को बेहद एग्रेसिव होते हुए देखा जाता है, तो कभी उनका डांस या बातें फैन्स का खूब मनोरंजन करती हैं। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पहले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

    विराट रविंद्र जडेजा की हरकत से खुश दिखाई नहीं दिए और उन्होंने सीएसके के बॉलर को गेंदबाजी करते हुए ही टोक दिया। कोहली के मुंह से निकले शब्द स्टंप माइक में कैद हो गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    कोहली को पसंद नहीं आई जडेजा की हरकत

    दरअसल, यह घटना आरसीबी की पारी के 11वें ओवर में घटी। आमतौर पर अपना ओवर जल्दी-जल्दी पूरा करने वाले रविंद्र जडेजा इस मैच में भी वही काम कर रहे थे। बल्लेबाजी कैमरून ग्रीन कर रहे थे और नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे विराट कोहली। जडेजा ने ग्रीन को एक फेंकी, जो डॉट रही। इसके तुरंत बाद जड्डू फिर से अपने बॉलिंग मार्क पर पहुंच गए और अगली गेंद भी डाल दी।

    यह भी पढ़ेंPBKS vs DC: Rishabh Pant 454 दिन बाद मैदान पर करेंगे वापसी, इस बड़ी वजह के चलते भारतीय टीम मैनेजमेंट रखेगा नजर

    जडेजा को इतनी तेजी से ओवर पूरा करते देख कोहली पूरी तरह से हैरान थे। उन्होंने माजाकिया अंदाज में जडेजा के पास जाकर कहा, "सांस तो लेने दे उसको।" कोहली के कमेंट पर जडेजा अपनी हंसी नहीं रोक सके और फिर से अपने काम में जुट गए।

    खबरें और भी

    बल्ले से फ्लॉप रहे कोहली

    विराट कोहली आईपीएल 2024 के पहले मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कोहली ने अपनी पारी का आगाज ही धीमे अंदाज में किया और वह 20 गेंदों में सिर्फ 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले चलते बने। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 173 रन लगाए। चेन्नई ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।