Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli का PM Modi से मिलने के बाद सामने आया पहला रिएक्शन, कहा- आपसे मिलकर हुआ गर्व

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 03:42 PM (GMT+05:30)

    रोहित शर्मा एंड कंपनी ने बारबाडोस में आए चक्रवात के बाद अपने घर वापसी कर ली है। गुरुवार को भारतीय खिलाडियों ने वतन लौटने के बाद पीएम मोदी से मुलाकात क ...और पढ़ें

    Virat Kohli ने PM Modi से मुलाकात करने के बाद शेयर किया खास पोस्ट
    Virat Kohli ने PM Modi से मुलाकात करने के बाद शेयर किया खास पोस्ट

    HighLights

    1. चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम ने आज यानी 4 जुलाई को घर वापसी की
    2. दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय टीम ने पीएम मोदी से की खास मुलाकात
    3. विराट कोहली ने पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद शेयर की खास पोस्ट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप की ट्रॉफी (T20 World Cup 2024) भारतीय टीम वतन लौट चुकी है। 4 जुलाई यानी आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर टीम इंडिया दिल्ली के एयरपोर्ट पहुंची, जहां टीम इंडिया का भव्य स्वागत हुआ।

    उसके बाद रोहित एंड कंपनी आईटीसी मौर्या होटल में कुछ देर आराम के लिए रुकी और फिर वहां भी होटल स्टाफ ने टीम का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली पूरी टीम स्पेशल जर्सी पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात करने पहुंची, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) का पहला रिएक्शन सामने आया हैं। 

    Virat Kohli ने PM Modi से मुलाकात करने के बाद शेयर किया खास पोस्ट

    दरअसल, रोहित शर्मा एंड कंपनी ने बारबाडोस में आए चक्रवात के बाद अपने घर वापसी कर ली है। गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों ने वतन लौटने के बाद पीएम मोदी से मुलाकात की।

    पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना सौभाग्य की बात है। थैंक्यू सर, हमें पीएम हाउस में बुलाने के लिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Team India Victory Parade: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री में देख सकेंगे भारतीय टीम की विजय परेड; इतने बजे वानखेड़े में मिलेगी एंट्री

    किंग कोहली ने पीएम मोदी संग पूरी टीम की तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पीएम मोदी को ट्रॉफी सौंप रहे हैं। इसके अलावा कोहली ने पीएम मोदी के साथ अपने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह उनसे हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

    विराट कोहली के अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पीएम मोदी को टीम को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा। युजवेंद्र ने अपने एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया और पीएम मोदी को धन्यवाद कहा।