विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli रिटायरमेंट के बाद क्‍या करेंगे? आखिरकार कर ही दिया खुलासा, संन्‍यास के संकेत भी दिए

Published: Sat, 15 Mar 2025 07:41 PM (IST)

Virat Kohli टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

विराट कोहली ने टेस्‍ट से संन्‍यास के संकेत दिए। इमेज- बीसीसीआई
विराट कोहली ने टेस्‍ट से संन्‍यास के संकेत दिए। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. RCB से जुड़े विराट कोहली
  2. 22 मार्च से शुरू होगा IPL
  3. पहला मैच RCB-KKR के बीच

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को क्रिकेट में अपने फ्यूचर के बारे में बात की। कोहली ने कहा कि शायद उनके पास एक और ऑस्ट्रेलिया दौरा करने की क्षमता नहीं है। कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले बेंगलुरु पहुंचने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इनोवेशन लैब में यह खुलासा किया। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है।

टेस्‍ट से संन्‍यास के संकेत दिए 

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपने हालिया संघर्षों पर विचार करते हुए कोहली ने कहा, "शायद मेरे पास एक और ऑस्ट्रेलिया दौरा करने की क्षमता नहीं है, इसलिए जो कुछ भी अतीत में हुआ है, मैं उससे संतुष्ट हूं।" कोहली के इस बयान के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि आने वाले समय में विराट कोहली टेस्‍ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

कोहली ने रिटायरमेंट के बाद अपनी प्‍लानिंग के बारे में भी बताया। कोहली ने स्वीकार किया, "वास्तव में मुझे नहीं पता कि रिटायरमेंट के बाद मैं क्या करूंगा।" "हाल ही में मैंने एक टीम के साथी से यही सवाल पूछा और मुझे भी यही जवाब मिला। हां लेकिन शायद बहुत यात्रा करनी होगी।"

दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर विराट कोहली ने गर्व किया। कोहली ने कहा, "एक टीम के रूप में हमने दूसरों की तुलना में परिस्थितियों के अनुकूल खुद को बेहतर ढंग से ढाला, इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी जीती।" कोहली ने भारत में महिला क्रिकेट के भविष्य, खासकर महिला प्रीमियर लीग (WPL) के बारे में भी आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, "WPL ग्रो कर रहा है और यदि आप एक स्‍पोटिंग नेशन के रूप में विकसित होना चाहते हैं तो आप केवल मेंस के खेल को ही महत्व नहीं दे सकते।"

2028 ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने को देखते हुए कोहली ने भारत के पदक जीतने की संभावना के बारे में अपनी उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "क्रिकेट का ओलंपिक (2028) का हिस्सा होना हमारे लिए एक शानदार मौका है। पदक के साथ वापस आना टीम के लिए बहुत बड़ी बात होगी।"

ये भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब किंग्‍स के कैंप में युजवेंद्र चहल की धांसू एंट्री, RJ Mahvash के कमेंट ने मचा दिया कोहराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।