विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Cricket Tales: क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड, जब विराट कोहली ने 'जीरो' गेंद पर हासिल किया विकेट

Published: Mon, 13 Jul 2026 07:21 PM (IST)

विराट कोहली बल्ले के बेताज बादशाह हैं लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में एक खास कारनामा किया है। कोहली के नाम इंटरनेशनल ...और पढ़ें

विराट कोहली

विराट कोहली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में कुछे ऐसे अनोखे रिकॉर्ड बने हैं, जिनके ऊपर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बनाया है। किंग कोहली वैसे तो बल्ले से गेंदबाजों के खिलाफ कहर बरपाते दिखाई देते हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

कोहली जब बल्ला लेकर मैदान पर उतरते हैं, तो लगभग हर रन के साथ कोई न कोई रिकॉर्ड बनाते हैं। हालांकि, उनके नाम गेंदबाजी में भी खास रिकॉर्ड दर्ज है। वे दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने 'जीरो गेंद' पर विकेट हासिल किया है। ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है कि जीर गेंद पर कोई कैसे विकेट ले सकता है लेकिन कोहली, तो अद्भुत कारनामे करने के लिए ही जाने जाते हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

विराट कोहली ने जब 'जीरो गेंद' पर लिया विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच 2011 में मैनचस्टर में टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में कप्तान एमएस धोनी ने विराट को गेंद सौंपी। कोहली का ये इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला ओवर था। जब वे गेंदबाजी करने के लिए आए, तो क्रीज पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन मौजूद थे। कोहली ने अपने करियर की पहली गेंद वाइड फेंकी लेकिन पीटरसन उसे खेलने के लिए क्रीज से काफी आगे निकल आए थे।

विकेट के पीछे से धोनी ने चीते जैसी फुर्ती दिखाई और पीटरसन को स्टंप कर दिया। कोहली ने ये गेंद वाइड डाली थी और इस वजह से इसे लीगल बॉल नहीं माना गया। इस तरह से उन्होंने अपने करियर की पहली लीगल गेंद डालने से पहले ही विकेट चटका दिया था। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में इस तरह से विकेट लेने वाले पहले और इकलौते गेंदबाज हैं।

भारत को मुकाबले में मिली थी हार

भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टी20 मैच खेला गया था। इस मुकाबले में कोहली ने इतिहास रचा लेकिन टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे के 61 रनों की बदौलत 165 रन बनाए थे। इंग्लिश टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- Cricket Tales: महिलाओं की स्कर्ट ने कैसे बदला क्रिकेट का इतिहास? राउंड-आर्म बॉलिंग शुरू होने के पीछे है दिलचस्प कहानी

यह भी पढ़ें- Cricket Tales: 1 गेंद पर लुटाए 21 रन... ऐसी गेंदबाजी जिसने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, कौन है ये गेंदबाज?