Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli ने चौथी बार जीता ICC Men's ODI Cricketer of the Year का खिताब, यह कमाल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 06:02 PM (IST)

    विराट कोहली ने साल 2023 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। वनडे में 2023 में विराट कोहली ने 27 मैचों में 1377 रन 1 विकेट और 12 कैच पकड़े हैं। वर्ल् ...और पढ़ें

    विराट कोहली को मिला, ICC Men's ODI Cricketer of the Year 2023 का खिताब। फाइल फोटो
    विराट कोहली को मिला, ICC Men's ODI Cricketer of the Year 2023 का खिताब। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 के विजेता की घोषणा कर दी है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सभी को पछाड़ते हुए चौथी बार यह खिताब जीता। विराट कोहली चार बार ICC Men's ODI Cricketer of the Year का खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

    विराट कोहली ने साल 2023 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। वनडे में 2023 में विराट कोहली ने 27 मैचों में 1377 रन, 1 विकेट और 12 कैच पकड़े हैं। वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली बल्ला खूब गरजा था। विराट कोहली ने भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पूरे टूर्नामेंट में 95.62 की औसत और 90.31 की स्ट्राइक रेट से 765 रन बनाए थे। इस दौरान तीन शतक जड़े थे। इसके अलावा विराट ने वर्ल्ड कप में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

    ऐसा रहा था विराट का साल 2023

    विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी पारी के साथ 50 वनडे शतकों का रिकॉर्ड पूरा किया था, जिससे वह वनडे के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। हालांकि, फाइनल में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था। साल 2023 में विराट कोहली ने 24 वनडे पारियों में 6 शतक और 8 अर्धशतक जड़ते हुए 72.47 की औसत से 1377 रन बनाए थे।

    यह भी पढ़ें- '5 सेंचुरी बनाई फिर भी वर्ल्ड कप...' रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करने का खोला राज, कप्तानी पर कही बड़ी बात

    विराट कोहली के आईसीसी अवॉर्ड

    • क्रिकेटर ऑफ डिकेट
    • क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2017 और 2018
    • वनडे क्रिकेटर ऑफ द डिकेट
    • वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर 2012, 2017, 2018, 2023
    • टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2018
    • स्प्रिट ऑफ द ईयर 2019

    चौथी बार जीता खिताब

    विराट कोहली दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने चार बार आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। कोहली ने साल 2012, 2017, 2018 और 2023 में यह खिताब जीता। विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम पहले ही कर लिए थे अब उनकी इस लिस्ट में यह भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ben Stokes wicket Video: बुमराह ने बेन स्टोक्स को किया गुमराह, लाइन और लेंथ से गच्चा खा गए इंग्लिश कप्तान