Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akaay Video: विराट-अनुष्का के साथ बेटे अकाय का वीडियो वायरल, फैंस को पहली बार मिली झलक

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 08:23 PM (IST)

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का लंदन की गलियों में घूमने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में विराट कोहली की गोद में अकाय को देखा जा सकता ...और पढ़ें

    विराट कोहली का बेटे अकाय के साथ का वीडियो हुआ वायरल।
    विराट कोहली का बेटे अकाय के साथ का वीडियो हुआ वायरल।

    HighLights

    1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
    2. विराट को गोद में अकाय कोहली
    3. लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे विराट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड जीतने के बाद लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। गुरुवार को विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में वह बेटे अकाय और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस को पहली बार अकाय की झलक मिली।

    कुछ समय पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लंदन शिफ्ट होने की खबरें आई थी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट परिवार सहित लंदन चले गए थे यहां वह परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी बीच लंदन की गलियों पर टहलते हुए विराट और अनुष्का एक वीडियो वायरल हुआ है। दोनों एक फूल की दुकान के बाहर खड़े हैं। विराट की गोद में अकाय दिखाई दे रहे हैं।

    वायरल हुई वीडियो क्लिप

    अकाय की वीडियो क्लिप वायरल हो गई है। क्लिप में अकाय का चेहरा नहीं दिखा रहा है लेकिन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें पहली बार अकाय की एक झलक देखने को मिली। फैंस ने कमेंट कर अपनी खुशी का इजहार किया। एक यूजर ने लिखा, अकाय कोहली...एक बार उसे देखना है यार। विराट कोहली और अकाय का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तलका मचा रहा है।

    श्रीलंका दौरे पर जा सकते हैं विराट कोहली

    बता दें कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद लंदन चले गए थे। वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी समारोह में नहीं शामिल हुए। इस पर भी फैंस ने सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स बनाकर शेयर किए। साथ टिप्पणी भी की थी। श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें ब्रेक देने की बात चल रही थी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। वह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का हिस्सा होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- 'भारत का नाम गूंजेगा', Virat Kohli ने Paris Olympics 2024 में हिस्‍सा लेने वाले भारतीय एथलीट्स को दिया विशेष संदेश- Video

    यह भी पढ़ें- विक्‍ट्री परेड के बाद विराट कोहली लंदन के लिए हुए रवाना, अब सामने आई असली वजह