Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025 Auction में वीरेंद्र सहवाग के भांजे को नहीं मिला खरीदार, नीलामी में खाली रहे हाथ

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 06:35 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग के भांजे को आईपीएल में कोई खरीदार नहीं मिला है। आईपीएल में वह 2023 से ख ...और पढ़ें

    वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंग डागर को नहीं मिला खरीदार
    वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंग डागर को नहीं मिला खरीदार

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। इसका कारण इस लीग में मिलने वाली पहचान और पैसा है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों का ये सपना पूरा नहीं हो पाता। इस साल भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल नीलामी में नहीं खेल पाएंगे। उनमें से ही एक हैं भारत के तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर।

    पिछले साल मयंक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में गए थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद से शाहबाज अहमद के बदले ट्रेड किया था। लेकिन इस साल मयंक किसी भी टीम की जर्सी नहीं पहन पाएंगे। आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला है। बेस प्राइस 30 लाख के साथ उनका नाम जब आया तो किसी ने भी उनके लिए बोली नहीं लगाई और मयंक खाली हाथ रहे।

    यह भी पढे़ं- SRH squad for IPL 2025: ईशान किशन-मोहम्‍मद शमी के लिए खोल दिया अनचाहा खजाना, पहले दिन के बाद ऐसा है SRH का स्‍क्‍वाड

    ऐसा रहा है आईपीएल

    मयंक बाएं हाथ के स्पिनर और बेहतरीन फील्डर। मयंक पंजाब किंग्स का भी हिस्सा रहे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए। साल 2023 में हैदराबाद के लिए उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था। इस साल उन्होंने तीन मैच खेले थे, लेकिन सिर्फ एक ही विकेट ले पाए थे। 2024 में भी आरसीबी ने उन्हें पांच मैचों में मौका दिया था जिसमें वह एक विकेट ही ले सके थे। आईपीएल में अभी तक उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की है।

    टैलेंटेट माने जाते हैं मयंक

    मयंक को भारत के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिना जाता है। वह घरेलू क्रिकेट में प्रभावित कर चुके हैं। पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। 2016 में उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। इससे एक साल पहले उन्होंने अपना पहला लिस्ट-ए मैच खेला था। मयंक के अभी तक के आंकड़े देखे जाएं तो 42 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 120 विकेट लिए हैं और 1044 रन बनाए हैं। लिस्ट-ए में उन्होंने 53 मैचों में 62 विकेट लिए हैं और 436 रन बनाए हैं। टी20 में उन्होंने 60 मैचों में कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं और 72 रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- KKR squad for IPL 2025 Live: रोवमैन पावेल के साथ कोलकाता ने खोला दूसरे दिन का खाता, चुकाई इतनी कीमत