विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंकाई खेमे में मची खलबली, वानिंदु हसरंगा ने इस वजह से छोड़ दी कप्‍तानी

Published: Thu, 11 Jul 2024 07:45 PM (IST)

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। इससे पहले लंकाई टीम को बड़ा झटका ...और पढ़ें

वानिंदु हसरंगा ने छोड़ी कप्‍तानी: इमेज- सोशल मीडिया
वानिंदु हसरंगा ने छोड़ी कप्‍तानी: इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. भारत और श्रीलंका के बीच 26 जुलाई से शुरू होगी टी20 सीरीज
  2. दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले
  3. रोहित शर्मा भी छोड़ चुके हैं टी20I में भारतीय टीम की कप्‍तानी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने के अंत में भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले लंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। वानिंदु हसरंगा ने कप्‍तानी छोड़ दी है। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से होगी।

खिलाड़ी के रूप में टीम में बने रहेंगे

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, "श्रीलंका क्रिकेट लोगो को सूचित करना चाहता है कि राष्ट्रीय पुरुष टी20I कप्तान वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है।" हसरंगा ने कहा कि यह श्रीलंका क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में है कि उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में बने रहने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: Brian Lara की भविष्‍यवाणी, इन 2 भारतीय बल्‍लेबाजों में से कोई तोड़ सकता है 400 रन का रिकॉर्ड

हमेशा टीम के साथ खड़ा रहूंगा 

हाल ही में हसरंगा टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दौरान श्रीलंका की कमान संभालते नजर आए थे। टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 2014 की चैंपियन टीम सुपर 8 दौर में जगह बनाने में असफल रही थी। हसरंगा ने कहा, "एक खिलाड़ी के रूप में मैंने श्रीलंका के लिए हमेशा मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और मैं हमेशा की तरह अपनी टीम और उनके नेतृत्व का समर्थन करूंगा और उसके साथ खड़ा रहूंगा"

इस्‍तीफा स्‍वीकार हो गया है

बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट ने हसरंगा का इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया है। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने बयान में कहा, "श्रीलंका क्रिकेट उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए यह बताना चाहता है कि हसरंगा हमारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट योजनाओं में हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने रहेंगे।"

ये भी पढ़ें: SL vs IND: श्रीलंका दौरे पर 3 टी20 और 3 वनडे खेलेगी भारतीय टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।