यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Asia Cup 2023 के फाइनल से पहले हुई स्टार ऑलराउंडर की Team India में एंट्री, चोटिल Axar Patel का खेलना मुश्किल
एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से 42 रन की दमदार पारी खेलने वाले अक्षर पटेल ...और पढ़ें

HighLights
- एशिया कप 2023 के फाइनल में अक्षर पटेल का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
- अक्षर बांग्लादेश के खिलाफ बैटिंग करते हुए चोटिल हो गए थे।
- रविवार को होनी है टीम इंडिया की खिताबी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ंत।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खेमे में स्टार ऑलराउंडर की एंट्री हुई है। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ 42 रन की शानदार पारी खेलने वाले अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं और उनका खिताबी मुकाबले में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में उनके बैकअप के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को श्रीलंका बुलाया गया है।
स्टार ऑलराउंडर पहुंचेगा श्रीलंका
अक्षर पटेल ने बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 42 रन की दमदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान अक्षर ने 3 चौके और दो गगनचुंबी छक्के जमाए थे। अपनी इस पारी के दौरान अक्षर कुछ दिक्कत में नजर आए थे और वह लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए थे।
अक्षर को हेमस्ट्रिंग के साथ-साथ कई और इंजरी हुई है, जिसके चलते उनका एशिया कप 2023 के फाइनल में खेलना मुश्किल है। बैटिंग के दौरान अक्षर के हाथ पर भी गेंद काफी तेजी से आकर लगी थी, जिसके बाद वह दर्द में दिखाई दिए थे। पीटीआई के अनुसार, अक्षर की इंजरी को देखते हुए वॉशिंगटन सुंदर को बैकअप के तौर पर श्रीलंका बुलाया गया है और वह जल्द टीम इंडिया से जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के पहले मुसीबत में कंगारू टीम, SA के खिलाफ चोटिल हुआ ओपनर बल्लेबाज; खेलना संदिग्ध
बांग्लादेश के हाथों मिली हार
हालांकि, अक्षर पटेल की दमदार पारी और शुभमन गिल के शतक के बावजूद भारतीय टीम को बांग्लादेश के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 6 रन से शिकस्त दी। बांग्लादेश से मिले 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 259 रन बनाकर ऑलआउट हुई। शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 121 की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। फाइनल में टीम इंडिया को रविवार को श्रीलंका से भिड़ना है।