यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vitality T20 Blast: लाइव मैच के दौरान मैदान में घुसी लोमड़ी, दर्शकों की नहीं रुकी हंसी; देखें वीडियो
वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान एक लोमड़ी मैदान पर घुस गई। लोमड़ी पूरे मैदान पर भागती रही। हालांकि बिना किसी हस्ताक्षेप के वह मैद ...और पढ़ें

HighLights
- लाइव मैच के दौरान मैदान में घुसी लोमड़ी
- टी20 ब्लास्ट के एक मैच के दौरान घटी घटना
- हैम्पशायर और सरे के बीच खेला गया मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर लाइव मैच के दौरान अजीबोगरीब घटनाएं अक्सर देखने को मिल जाते हैं। कई बार बिल्लियों, कुत्तों, बंदरों और यहां तक कि सांपों ने भी मैदान पर टहलते हुए देखा गया है। अब इस सूची में लोमड़ी का भी नाम जुड़ गया है।
दरअसल, इंग्लैंग में इस समय वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के मैच खेले जा रहे हैं। टी20 ब्लास्ट के एक लाइव मैच के दौरान मैदान पर एक लोमड़ी घुस गई। लोमड़ी को देख खिलाड़ी सक्ते में आ गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हैम्पशायर और सरे के मैच में हुई घटना
यह घटना हैम्पशायर और सरे के मैच के दौरान घटी। ओवल में हैम्पशायर की पारी के छठे ओवर में लोमड़ी मैदान पर घुस गई। इसके चलते थोड़ी देर के लिए मैच को रोकड़ा पड़ा। टोबी अल्बर्ट को अपनी गेंदबाजी रोकनी पड़ी। वहीं, क्रिस जॉर्डन को अपनी बल्लेबाजी भी रोकनी पड़ी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बिना किसी हस्ताक्षेप के लोमड़ी मैदान पर भागती हुई दिखी। लोमड़ी ने मैदान से बाहर जाने के लिए आपना रास्ता खूद ही खोज लिया। लोमड़ी को मैदान पर देख दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।
खबरें और भी
Fox invades the field in Vitality Blast. 😄pic.twitter.com/dENXcc1wIL
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 20, 2024
सैम करन ने जड़ा शतक
लोमड़ी के मैदान के बाहर जाने के बाद मैच दोबार शुरू हुआ। हैम्पशायर को 19.5 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। सरे के ऑलराउंडर सैम करन ने 58 गेंद पर अपना पहला टी-20 शतक जड़कर पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत सुनिश्चित की।