Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    8 भाई-बहन के बीच पला-बढ़ा, भूख मिटाने के लिए की सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, फिर एक साल में पलट गई जिंदगी, दिलचस्प है Shamar Joseph की कहानी

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 05:54 PM (GMT+05:30)

    शमर जोसेफ का बचपन बेहद गरीबी में बीता। जोसेफ 8 भाई-बहन के बीच पले-बढ़े और उनके घर पर ठीक तरह से खाने की व्यवस्था भी नहीं थी। शमर को अपनी भूख मिटाने और ...और पढ़ें

    Shamar Joseph: शमर जोसेफ की कहानी बेहद दिलचस्प है।
    Shamar Joseph: शमर जोसेफ की कहानी बेहद दिलचस्प है।

    HighLights

    1. शमर जोसेफ ने डेब्यू मैच में चटकाए पांच विकेट
    2. टेस्ट करियर की पहली ही गेंद पर झटका स्टीव स्मिथ का विकेट
    3. घर चलाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे जोसेफ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वेस्टइंडीज का एक गेंदबाज जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। कंगारू बल्लेबाजों को उन्हीं की धरती पर एक कैरेबियाई गेंदबाज पानी पिला रहा है। स्टीव स्मिथ को अपने टेस्ट

    डेब्यू की पहली ही गेंद पर पवेलियन की राह दिखाकर वर्ल्ड क्रिकेट में इस फास्ट बॉलर ने सनसनी फैला दी है। नाम है शमर जोसेफ (Shamar Joseph)। टेस्ट डेब्यू में पांच विकेट लेने वाले शमर की कहानी बेहद दिलचस्प है। शमर कभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे, लेकिन क्रिकेट के प्रति जज्बे और लगन ने उनकी जिंदगी को पलटकर रख दिया।

    सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से चलाया घर

    शमर जोसेफ का बचपन बेहद गरीबी में बीता। जोसेफ 8 भाई-बहन के बीच पले-बढ़े और उनके घर पर ठीक तरह से खाने की व्यवस्था भी नहीं थी। शमर को अपनी भूख मिटाने और घर चलाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी तक करनी पड़ी। जोसेफ 12 घंटे की नौकरी करते थे और उनको आधा दिन इसमें ही बीत जाता था। हालांकि, इस दौरान जोसेफ का क्रिकेट के प्रति लगाव कम नहीं हुआ और किस्मत को उनके लिए कुछ और ही मंजूर था।

    ऐसी पलटी एक साल में किस्मत

    जोसेफ शुरुआत में टेनिस बॉल से गेंदबाजी किया करते थे। हालांकि, अपनी पेस और जबरदस्त लाइन एंड लेंथ की वजह से शमर लोगों की निगाहों में आए। कैरेबियाई फास्ट बॉलर की किस्मत ने करवट तब ली, जब उनको गुयाना की फर्स्ट क्लास टीम में शामिल किया गया।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG VIDEO: Virat Kohli का वो फील्डिंग एफर्ट, जिसने अफगानिस्तान की जीत को किया हार में तब्दील; वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

    गुयाना की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए शमर ने खूब सुर्खियां बटोरी, जिसके दम पर उनको कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 में बतौर नेट गेंदबाज जगह मिली। घातक गेंदबाजी और शानदार लाइन एंड लेंथ के बूते शमर गुयाना के टीम मैनेजमेंट को प्रभावित करने में सफल रहे। इसके बाद बतौर रिप्लेसमेंट शमर की गुयाना एमेजन वॉरियर्स की टीम में एंट्री हुई।

    खबरें और भी

    सीपीएल 2023 में उड़ाया गर्दा

    कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी शमर जोसेफ ने 140 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी की और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शमर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर गुयाना को साल 2023 में चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया और यही से उनके क्रिकेट करियर को पंख लग गए।

    सीपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम शमर जोसेफ को मिला और उनकी एंट्री वेस्टइंडीज-ए टीम में हुई। यहां पर भी जोसेफ अपनी रफ्तार से हर किसी को प्रभावित करने में सफल रहे। लगातार मेहनत और शानदार गेंदबाजी के दम पर जोसेफ को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वेस्टइंडीज की नेशनल टीम में चुना गया।

    डेब्यू में मचाया धमाल

    इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही शमर जोसेफ छा गए। करियर की पहली ही गेंद पर शमर ने विकेट चटकाया और वो भी स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाज का। जोसेफ यहीं नहीं रुके और उन्होंने डेब्यू मुकाबले में पांच विकेट अपने नाम किए। मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन समेत कंगारू टीम के धाकड़ बल्लेबाज इस युवा तेज गेंदबाज के आगे पानी मांगते हुए नजर आए। जोसेफ की गेंदबाजी में वो बात नजर आती है, जो वर्ल्ड क्रिकेट में उनको बड़े मुकाम तक लेकर जा सकती है।