Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WI vs NZ: Andre Russell 500 टी20 मैच खेलने वाले बने दुनिया के 5वें खिलाड़ी, जानें Kohli और Rohit किस नंबर पर मौजूद

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 11:52 AM (GMT+05:30)

    West Indies vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 26वें मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही आंद्र रसेल ने एक बड़ ...और पढ़ें

    500 या उससे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले 5वें खिलाड़ी बने Andre Russell.
    500 या उससे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले 5वें खिलाड़ी बने Andre Russell.

    HighLights

    1. आंद्रे रसेल 500 टी20 मैच खेलने वाले बने दुनिया के पांचवें खिलाड़ी
    2. इस लिस्ट में टॉप पर हैं कीरोन पोलार्ड
    3. रोहित शर्मा 10वें तो विराट कोहली 21वें स्थान पर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आंद्रे रसेल के नाम गुरुवार, 13 जून को टी20 क्रिकेट के नई उपलब्धि जुड़ गई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 26वें मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट ग्राउंड पर उतरते ही वह दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए। रसेल टी20 क्रिकेट इतिहास में 500 या उससे अधिक मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

    आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड, शोएब मलिक, सुनील नरेन और ड्वेन ब्रावो के साथ इस शानदार सूची में शामिल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि पोलार्ड 660 मैच के साथ टी20 प्रारूप में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद ड्वेन ब्रावो (573), शोएब मलिक (542) और सुनील नरेन (513) का नंबर आता है।

    सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी:-

    खिलाड़ी मैच
    कीरोन पोलार्ड 660
    ड्वेन ब्रावो 573
    शोएब मलिक 542

    सुनील नरेन

    513
    आंद्रे रसेल 500
    डेविड मिलर 481
    रवि बोपारा 466
    क्रिस गेल 463
    एलेक्स हिल्स 454
    रोहित शर्मा 442

    विराट कोहली 21वें स्थान पर मौजूद

    इस लिस्ट में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 21वें नंबर पर मौजूद हैं। विराट ने 2007 से अब तक 393 टी20 मैच खेलें हैं। वहीं, इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 22वें स्थान पर हैं। धोनी ने 391 टी20 मैच खेलें हैं।

    यह भी पढे़ं- USA vs IND: Arshdeep Singh ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए रचा नया इतिहास, ध्वस्त कर दिया अश्विन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

    वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया

    गौरतलब हो कि गुरुवार को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 13 रन से मात दी। एक तरफ वेस्टइंडीज इस जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई तो वहीं, दूसरी तरफ दो लगातार से न्यूजीलैंड का सुपर-8 में पहुंचना नामुमकिन सा हो गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- 'यहां क्रिकेट खेलना आसान नहीं', सुपर-8 में पहुंचने के बाद Rohit Sharma का बड़ा बयान, इन 3 खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ