Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12 प्‍लेयर्स के साथ खेली भारतीय टीम, हर्षित राणा का अनोखा टी20I डेब्‍यू; जानें कन्कशन सब्स्टीट्यूट का पूरा नियम

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 10:52 PM (IST)

    इंग्‍लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारतीय ने इंग्‍लैंड को 15 रन से हराया। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे रन आउट हुए। ओवर की 5वीं गेंद उनके हैलमेट ...और पढ़ें

    गेंदबाजी में छा गए हर्षित राणा। इमेज- बीसीसीआई
    गेंदबाजी में छा गए हर्षित राणा। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारत ने 15 रन से जीता मुकाबला
    2. भारत ने 3-1 से जीती सीरीज
    3. मुंबई में होगा आखिरी टी20

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने आतिशी पारी खेली। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुबे रन आउट हुए। इससे पहले ओवर की 5वीं गेंद शिवम दुबे के हैलमेट पर जाकर लगी। जेमी ओवरटन ने 141.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बाउंसर की। दुबे पुल करने से चूक गए और गेंद हेलमेट पर लगी। इसके बाद दुबे का एक अनिवार्य कन्कशन परीक्षण हुआ।

    कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हर्षित का डेब्‍यू

    इसके बाद शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हर्षित राणा गेंदबाजी और फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरे। इस तरह राणा का टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू हुआ। कन्कशन सब्स्टीट्यूट राणा ने अपने प्रदर्शन से इम्‍पैक्‍ट छोड़ा। उन्‍होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 8.20 की इकॉनमी से 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

    लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट हुआ

    कन्कशन सब्स्टीट्यूट के नियम की बात करें तो इसके तहत अगर कोई प्‍लेयर मैदान से बाहर जाता है तो उसकी जगह उसके जैसे ही किसी दूसरे प्‍लेयर (लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट) को मौका दिया जाता है। यह काम मैच रेफरी की अनुमति से होता है। उदाहरण के लिए अगर कोई गेंदबाज चोटिल होता है तो गेंदबाज और बल्‍लेबाज चोटिल होता है तो बल्‍लेबाज मैदान पर उतर सकता है। इतना ही नहीं ऑलराउंडर के चोटिल होने की स्थित में ऑलराउंडर को मौका दिया जाता है।

    क्‍या होता है कन्कशन

    कन्कशन की बात करें तो यह मस्तिष्क पर चोट से जुड़ा हुआ है। अगर प्‍लेयर के गर्दन, चेहरे या सिर पर या शरीर के किसी भी ऐसे भाग पर चोट लगती है जिससे दिमाग पर अचानक से दबाव बढ़ जाता है, तो इसे कन्कशन कहा जाता है।

    खबरें और भी

    शिवम दुबे को मिला मौका

    भारत की प्‍लेइंग 11 में आज 3 बदलाव किए गए। वॉशिंगटन सुंदर की जगह शिवम दुबे को जगह दी गई। दुबे ने 155.88 की स्‍ट्राइक रेट से 34 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके और 2 छक्‍के लगाए। जोस बटलर के थ्रो पर दुबे रन आउट हुए। दुबे को तूफानी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

    मुकाबले की बात करें तो भारत ने इंग्‍लैंड को 15 रन से हराया। इसके साथ ही सूर्या एंड कंपनी ने 5 मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्‍जा जमाया। सीरीज का आखिरी टी20 2 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। 

    कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में डेब्‍यू

    • ब्रायन मुडजिंगन्यामा: टेस्ट- बनाम श्रीलंका, 2020
    • नील रॉक: वनडे- बनाम वेस्टइंडीज, 2022
    • खाया जोंडो: टेस्ट- बनाम बांग्‍लादेश, 2022
    • मैट पार्किंसन: टेस्ट- बनाम न्यूजीलैंड, 2022
    • कामरान गुलाम: वनडे- बनाम न्यूजीलैंड, 2023
    • बहिर शाह: टेस्ट- बनाम बांग्‍लादेश, 2023
    • हर्षित राणा: टी20I- बनाम इंग्लैंड, 2025

    ये भी पढ़ें: इंग्‍लैंड का होमवर्क आया काम, लगातार चौथे मैच में Sanju Samson ने दोहराई वही गलती; बनाया सिर्फ 1 रन