यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2025 में क्या है दूसरी नई गेंद का नियम? जानिए इसकी हर जानकारी एक क्लिक में
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस लीग की जब से शुरुआत हुई है तब से ये लीग काफी बदली है और कई नए नियम इस लीग में आए हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- IPL 2025: आईपीएल में लागू होगा नया नियम
- IPL 2025: आईपीएल में इस्तेमाल होंगी दो नई गेंदें
- IPL 2025: गेंदबाजों को मिलेगा बंपर फायदा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत साल 2008 से हुई थी और तब से ये लीग काफी बदल गई है। लीग में कई नियम आए हैं फिर वो चाहे टाइम आउट का हो या इम्पैक्ट प्लेयर का। इस सीजन एक बार फिर लीग में नया नियम लागू होने जा रहा है। ये है दूसरी नई गेंद का नियम जो आईपीएल-2025 में नजर आएगा।
ये नियम ओस के प्रभाव को कम करने के लिए लागू किया जाएगा। ओस के कारण गेंदबाजों को गेंद पकड़ने में परेशानी होती है जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिलता है। इससे निपटने के लिए आईपीएल में अब दो नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- IPL 2025 की शुरुआत रहेगी फीकी, मौसम बनेगा विलेन! जानिए क्या हो पाएगा पूरा मैचा या फैंस होंगे निराश
रात के मैचों में होगा ऐसा
हालांकि, ये नियम सभी मैचों में लागू नहीं होगा। ये उन मैचों में लागू होगा जो मैच रात के समय में होंगे। नियम के तहत मैदानी अंपायर दूसरी पारी के 11वें ओवर के बाद गेंद की स्थिति को देखेंगे। अगर गेंद पर अतिरिक्त ओस मिलती है तो गेंदबाजी टीम को नई गेंद की इजाजत होगी। ये नियम गेंदबाजों को ओस की स्थिति में कमजोर पड़ने से रोकेगा। दिन में होने वाले मैचों में ये नियम लागू नहीं होगा।
सलाइवा बैन खत्म
इसके अलावा एक और बदलाव इस सीजन देखने को मिलेगा। बीसीसीआई ने गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा के उपयोग की मंजूरी दे दी है। कोविड के दौरान इस पर बैन लग गया था और गेंदबाज बॉल पर लार लगा उसे चमका नहीं सकते थे, हालांकि आईपीएल ने इस पर से बैन हटा दिया। आईसीसी ने अभी तक इसे बनाए रखा है। मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर में हुई बैठक में आईपीएल फ्रेंचाइजियों के अधिकतर कप्तानों ने बैन हटाने पर सहमति जताई।