यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
WTC Final 2025 का मैच अगर ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन, क्या कहता है ICC का नियम?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (ICC World Test Championship Final 2025) का फाइनल मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच (South Africa vs Australi ...और पढ़ें

HighLights
- WTC Final 2025 की 11 जून से होगी शुरुआत
- WTC Final में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर
- WTC Final अगर ड्रॉ हुआ तो क्या होगा?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (ICC World Test Championship Final 2025) का फाइनल मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच (South Africa vs Australia) 11 जून से खेला जाना है। यह खिताबी मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 11 से 15 जून तक खेले जाने वाले इस मुकाबले में बारिश की संभावना भी बनी है।
हालांकि, आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए रिजर्व डे रखा गया है, जो कि बारिश या किसी वजह से मैच में खलल होता है तो 16 जून को मैच खेला जाएगा, लेकिन अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच ड्रॉ होता है, तो क्या होगा। उस वक्त साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया कौन चैंपियन बनेगा?
WTC Final 2025 मैच में साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें एक बार फिर WTC Final ट्रॉफी पर कब्जा जमाने पर होगी। इससे पहले डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में मात देकर इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं, दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार ये ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अफ्रीका की टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा के पास है।
यह भी पढ़ें: WTC Final 2025 की कब से होगी शुरुआत? पूरी जानकारी जानिए यहां
SA vs AUS WTC Final 2025 Schedule
तारीख- 11 से 15 जून
रिजर्व डे- 16 जून
समय- भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से
वेन्यू- लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
WTC 2025 Final मैच अगर ड्रॉ रहा तो क्या होगा?
डब्ल्यूटीसी 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका पहले और दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया रही, लेकिन अब WTC Final Match ड्रॉ रहता है तो कैसे विजेता टीम का फैसला होगा? नियम 16.3.3 के तहत अगर फाइनल ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया जाएगा और मिलने वाली प्राइज मनी दोनों टीमों में बराबर बांटी जाएगी।
खबरें और भी
डब्ल्यूटीसी विनर 2025 प्राइज मनी
आईसीसी ने 2023-25 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के प्राइज मनी का पहले ही एलान किया हुआ है। जीतने वाली टीम को 3.6 मिलियन US डॉलर का इनाम मिलेगा, जो कि भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 30.7 करोड़ रुपये हैं, जबकि रनर-अप टीम को 2.16 मिलियन US डॉलर यानी भारतीय करेंसी के मुताबिक, करीब 18.53 करोड़ मिलेंगे।
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें-
दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोरजी, रयान रिकेल्टन, एडन माक्ररम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन