Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Team India Return: कब लौटेगी टीम इंडिया, क्या टी20 वर्ल्ड कप की तरह होगी विक्ट्री परेड? जानिए पूरी जानकारी एक क्लिक में

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 06:04 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दिया। इसी के साथ अब सभी को अपनी टीम के भारत लौटने का इंतजार है। साथ ही इं ...और पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा
    भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा

    HighLights

    1. भारतीय फैंस को टीम इंडिया के भारत लौटने का इंतजार
    2. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हरा जीती चैंपियंस ट्रॉफी
    3. भारत ने तीसरी बार किया चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने लंबे इंतजार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हरा ये खिताब जीता। इसके बाद पूरा भारत देश झूमने लगा। अब सभी को इंतजार है कि टीम इंडिया दुबई से कब लौटेगी और क्या टी20 वर्ल्ड कप की तरह ही भारत की विक्ट्री परेड आयोजित की जाएगी या नहीं।

    टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। आखिरी बार उसने ये टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2013 में जीता था। रोहित की कप्तानी में भारत ने 12 साल बाद ये टूर्नामेंट जीता है। ऐसे में फैंस को इंतजार है उसी तरह के जश्न का जिस तरह का टी20 वर्ल्ड कप दौरान हुआ था। 

    यह भी पढे़ं- Ravindra Jadeja on Retirement: 'थैंक्स', रवींद्र जडेजा ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, 4 शब्दों में बताया अपना फैसला

    कब लौटेगी टीम इंडिया?

    टीम इंडिया आज ही दुबई से भारत लौटेगी। लेकिन पूरी टीम एक साथ नहीं आएगी। टीम के खिलाड़ी अलग-अलग लौटेंगे और अपने-अपने शहर जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के शाम साढ़े सात बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है। टीम के खिलाड़ी जब अलग-अलग आएंगे तो फिर ऐसे में टीम की विक्ट्री परेड की संभावना भी खत्म हो जाती है।

    ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि 22 मार्च से आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत हो रही है और इससे पहले सभी खिलाड़ियों को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों से जुड़ना होगा। टीम से जुड़ने से पहले खिलाड़ियों को भरपूर आराम भी चाहिए ताकि वह आईपीएल के लिए तोरताजा रह सकें। यानी फाइनल और आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत के बीच में कम समय होने के कारण विक्ट्री परेड का प्लान नहीं रखा गया है।

    खबरें और भी

    रोहित शर्मा ने कही थी ये बात

    इसी साल जब वानखेड़े की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई थी तो रोहित ने कहा था कि वह कोशिश करेंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतें और उस ट्रॉफी को टी20 वर्ल्ड कप की तरह ही वानखेड़े में लेकर आएं। हालांकि, रोहित का ये ख्वाब पूरा होता नहीं दिख रहा है। साल 2007 में भी जब टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था तब भी मुंबई में विक्ट्री परेड निकाली गई थी और वानखेड़े में जश्न मनाया गया था।

    यह भी पढ़ें- Sunil Gavaskar Dance: 'दिल तो बच्चा है', भारत की जीत के बाद बच्चे बन गए सुनील गावस्कर, उछल-उछलकर किया डांस, Video वायरल