विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup Trophy Controversy: कहां है एशिया कप की ट्रॉफी? BCCI ला सकता है नकवी के खिलाफ महाभियोग

Published: Wed, 01 Oct 2025 07:56 PM (IST)

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और अजेय रही। हालांकि भारतीय अभी तक प्रतिष्ठित एशिया कप ट्रॉफी ...और पढ़ें

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर छिड़ा है विवाद। फाइल फोटो
एशिया कप ट्रॉफी को लेकर छिड़ा है विवाद। फाइल फोटो

HighLights

  1. बीसीसीआई ने मीटिंग में महाभियोग लाने की बात
  2. बीसीसीई सचिव आईसीसी की बैठक में उठाएंगे मुद्दा
  3. एसीसी के ऑफिस में जमा है ट्रॉफी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का खिताब जीते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को तीन दिन हो गए हैं। टीम को अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है। भारत ने 28 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। भारत ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को लगातार तीसरी बार हराया था।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और अजेय रही। हालांकि, भारतीय अभी तक प्रतिष्ठित एशिया कप ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाई है। नकवी के ट्रॉफी लेकर भाग जाने के की घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिरी ट्रॉफी रखी कहां है?

नकवी ने ट्रॉफी कराई जमा

बता दें कि PCB के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC ऑफिस में जमा करा दी है। एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।

इसके बाद एसीसी के किसी अन्य अधिकारी से भारतीय टीम को ट्रॉफी दिलवाने की जगह नकवी इसे अपने साथ होटल लेकर चले गए थे। वे इस बात पर अड़ गए थे कि भारतीय टीम को ट्रॉफी वही देंगे।

बैठक में मिली नकवी को धमकी

इस घटना के दो दिन बाद मंगलवार को एसीसी की सालाना बैठक हुई। इसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने नकवी को जल्द से जल्द ट्रॉफी वापस करने को कहा। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने नकवी को चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो महाभियोग लाकर उनको ACC प्रमुख के पद से हटाया जा सकता है।

आईसीसी मीटिंग में उठेगा मुद्दा

इसके बाद नकवी ने ट्रॉफी जमा कराई है। अब यह ट्रॉफी भारत को कैसे दी जाएगी, इस पर फैसला होना बाकी है। 29 सितंबर को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि वह इस मामले को नवंबर में होने वाली ICC मीटिंग में भी रखेंगे।

महाभियोग ला सकता है BCCI

गौरतलब हो कि अगर बीसीसीआई महाभियोग लाता है और एसीसी के ज्यादातर मेंबर्स इसके पक्ष में वोट देते हैं तो नकवी को पद छोड़ना पड़ेगा। हालांकि, महाभियोग लाया जाएगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें- 'मैंने BCCI से कभी माफी नहीं मांगी और ना मांगूंगा...', PCB चीफ Mohsin Naqvi ने खड़ा किया नया बवाल

यह भी पढ़ें- भारत से हार के बाद PCB ने पाक खिलाड़ियों को दी सजा, निलंबित करने का सुनाया फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।