Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cricket Tale: कौन हैं क्रिकेट के राजा और रानी? भारत से है दोनों का नाता

    Updated: Sun, 07 Dec 2025 07:32 PM (GMT+05:30)

    क्रिकेट जगत में यदि किसी खिलाड़ी को 'राजा' या 'रानी' की उपाधि दी जाती है तो वे निश्चित रूप से विराट कोहली और मिताली राज हैं। दोनों ने अपने असाधारण करि ...और पढ़ें

    क्रिकेट के राजा-रानी।

    क्रिकेट के राजा-रानी।

    HighLights

    1. विराट कोहली को कहा जाता है क्रिकेट का किंग

    2. मिताली राज हैं क्रिकेट की रानी

    3. दोनों ने अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों से युवा को दी प्रेरणा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आपने किसी सल्तन, साम्राज्य या किसी राज्य के राजा और रानी के बारे में पढ़ा और सुना होगा। लेकिन हम आपको क्रिकेट के राजा और रानी के बारे में बताएंगे। यूं तो क्रिकेट की दुनिया में कई सितारे हैं, लेकिन इनमें से एक को क्रिकेट का राजा और रानी कहा जाता है, जिनकी प्रतिभा और प्रदर्शन ने क्रिकेट जगत को रोशन किया है। क्रिकेट के राजा और रानी कौन हैं और उनकी क्या उपलब्धियां हैं? आइए जानते हैं।

    क्रिकेट जगत में यदि किसी खिलाड़ी को 'राजा' या 'रानी' की उपाधि दी जाती है तो वे निश्चित रूप से विराट कोहली और मिताली राज हैं। दोनों ने अपने असाधारण करियर से ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट को बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।

    विराट कोहली: 'द रन मशीन' और 'किंग कोहली'

    विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उनकी निरंतरता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें अद्वितीय बनाती है। सचिन के बाद इनके नाम अनगिनत रिकॉर्ड दर्ज हैं। विराट को द रन मशीन और किंग कोहली के नाम से भी जाना जाता है।

    कुछ प्रमुख उपलब्धियां और आंकड़े:-

    अंतरराष्ट्रीय शतक:- कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 84 शतक बनाए हैं, जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 50 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। कोहली ने वनडे में 53 शतक जमाए हैं।
    ICC पुरस्कारों के बादशाह:- वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 10 ICC पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
    ICC टूर्नामेंट में प्रदर्शन:- वह 2014, 2016 (टी20 विश्व कप) और 2023 (वनडे विश्व कप) में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रह चुके हैं।
    अद्वितीय रिकॉर्ड:- वह सभी प्रारूपों में (टेस्ट, वनडे, टी20) नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम की कप्तानी की और सीनियर टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं, जिसमें 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के अलवा 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतना शामिल है।

    मिताली राज:- 'महिला क्रिकेट की तेंदुलकर' और 'रानी'

    मिताली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट का चेहरा बदल दिया। उन्होंने न सिर्फ कई रिकॉर्ड तोड़े बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित किया। उनकी बदौलत भारत में महिलाओं के क्रिकेट को नई पहचान और सम्मान मिला। 23 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में मिताली राज महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

    भारत के लिए खेलते 333 मैचों में 10,868 रन बनाए। यह रिकॉर्ड आज भी किसी भी महिला क्रिकेटर के नाम नहीं है। उनके बाद सिर्फ दो खिलाड़ी ही 10,000 से ज्यादा रन बना पाई हैं, जिसमें न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स का नाम शामिल है।

    उपलब्धियां और आंकड़े:-

    सर्वाधिक रन स्कोरर:- मिताली महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
    विश्व कप में अनूठी उपलब्धि:- वह एकमात्र महिला क्रिकेटर (मेंस या विमेंस) हैं, जिन्होंने छह वनडे वर्ल्ड कप संस्करणों में भाग लिया है। सचिन के बाद दूसरी भारतीय खिलाड़ी।
    दोहरा शतक:- 19 साल की उम्र में, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 214 रन बनाए, जो तब महिला टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड था।
    निरंतरता:- उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप (2017) मैचों में लगातार 7 अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है।
    नेतृत्व:- वह दो बार (2005 और 2017) भारत को वनडे विश्व कप फाइनल में ले जाने वाली एकमात्र भारतीय कप्तान हैं।

    विराट कोहली और मिताली राज ने न केवल अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि अनगिनत युवाओं को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित भी किया है। उनके आंकड़े और उपलब्धियां भारतीय क्रिकेट के सुनहरे अध्याय हैं।

    यह भी पढ़ें- Cricket Tale: प्रेम और राख का अनोखा संगम 'द एशेज ट्रॉफी', एक महिला की वजह से कैसे शुरू हुई AUS vs ENG क्रिकेट राइवलरी